Bihar Politics: 2024 के लोकसभा चुनाव पर राजद सुप्रीमो ने कहा- BJP एक भी सीट नहीं जीतेगी
Bihar News: कांग्रेस की 3 राज्यों में हुई हार के बाद भाजपा नेता लोकसभा चुनावों में प्रचंड जीत हासिल करने का दावा कर रहे हैं। वहीं 'इंडिया गठबंधन' के सहयोगी दलों के नेता भी 2024 के लोकसभा चुनाव में अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। इसी क्रम राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने भी जीत का दावा किया है।
मीडिया से मुखातिब होते हुए लालू प्रसाद यादव ने कहा कि 2024 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी एक भी सीट नहीं जीतेगी। हम लोग जीतेंगे। वहीं उन्होंने अमित शाह पर ज़ोरदार निशाना साधते हुए कहा कि, PoK और जम्मू कश्मीर में हमले के ज़िम्मेदार केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ज़िम्मेदार हैं।

आपको बता दें कि कांग्रेस की हार के बाद से ही बिहार में सियासी पारा चढ़ा हुआ है। हार पर मंथन करते हुए इंडिया गठबंधन के नेताओं में मतभेद की ख़बर भी सामने आ रही है। कांग्रेस की 3 प्रदेशों में हुई हार पर भाजपा नेता कह रहे हैं, यह सत्ता का सेमीफाइनल है। सेमीफ़ाइनल में ही 'इंडिया गठबंधन' की करारी हार हुई है। लोकसभा चुनाव में इन लोगों को का क्या हाल होगा, इसी झांकी से ही पता चल गया है।
बिहार में राजद-जदयू के आरोपों के बाद से सियासी पारा चढ़ गया है, राजद-जदयू ने इसे 'इंडिया गठबंधन' की हार नहीं बल्कि कांग्रेस की हार बता रहे हैं। वहीं कांग्रेस नेता भी बिना नाम लिए इशारों-इशारों में राजद-जदयू पर निशाना साधते हुए कहा कि, जो कांग्रेस को नसीहतें दे रहे हैं, उन्हें ख़ुद अपनी गिरेबान में झांकने की ज़रूरत है। यह वक्त है साथ खड़े होकर मज़बूती से आगामी चुनाव की रणनीति बनाने का।
आपस में एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने से कुछ नहीं होने वाला है। वहीं जदयू नेताओं का कहना है कि कांग्रेस इंडिया गठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी है। कांग्रेस को चाहिए था कि चुनावी राज्यों में क्षेत्रीय पार्टी को साथ लेकर विधानसभा चुनाव के दंगल में उतरे, लेकिन कांग्रेस पार्टी ने ऐसा नहीं किया, जिसका परिणाम भुगतना पड़ा है।












Click it and Unblock the Notifications