'संजय यादव मुर्दाबाद', लालू-राबड़ी के घर के सामने RJD कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

बिहार विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और लालू परिवार की आंतरिक कलह खुलकर सामने आ गई है। बेटी रोहिणी यादव के घर छोड़ने के बाद दो दिन बाद आज 17 नवंबर (सोमवार) को पार्टी कार्यकर्ताओं का गुस्‍सा फूंट पड़ा। भारी संख्‍या में कार्यकर्ता लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के घर के सामने पहुंच गए और जमकर विरोध

पटना में पूर्व मुख्यमंत्री के आवास के बाहर पार्टी कार्यकर्ताओं ने सांसद संजय यादव के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने संजय यादव को चुनाव में पार्टी की हार का मुख्य जिम्मेदार ठहराया।

Sanjay Yadav

गुस्साए कार्यकर्ताओं ने "संजय यादव मुर्दाबाद" और "संजय यादव हरियाणा जाओ" जैसे नारे लगाए। इस प्रदर्शन ने राजद के भीतर चल रहे गहरे विवाद को उजागर कर दिया है। 17 नवंबर, 2025 को आनंद कुंवर द्वारा साझा किए गए वीडियो में यह विरोध प्रदर्शन स्पष्ट देखा जा सकता है।

राबड़ी आवास के बाहर सुबह से ही कार्यकर्ताओं की भीड़ जमा होने लगी थी, जो धीरे-धीरे उग्र हो गई। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि संजय यादव की रणनीतियों और चुनावी फैसलों के कारण पार्टी को भारी नुकसान उठाना पड़ा। उनके अनुसार, टिकट बंटवारे से लेकर प्रचार अभियान तक, संजय यादव के कई कदमों का सीधा असर मतदान पर पड़ा।

कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेतृत्व से इस मामले को गंभीरता से लेने और उचित कार्रवाई करने की मांग की। विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद से राजद में असंतोष लगातार बढ़ रहा है। कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता विभिन्न मुद्दों पर अपनी नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं।

संजय यादव के खिलाफ यह विरोध प्रदर्शन पार्टी के भीतर बढ़ती अंदरूनी खींचतान का एक नया उदाहरण है, जो चुनावी हार के बाद तेजी से बढ़ी है। यह घटना पार्टी के भविष्य के लिए नई चुनौतियां खड़ी कर सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+