RJD के 25वें स्थापना दिवस पर लालू यादव ने रामविलास पासवान को किया याद, कहा- उनके नहीं रहने पर आहत हूं

पटना। बिहार की राजधानी पटना में पार्टी कार्यालय पर राजद का 25वें स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। कार्यक्रम के उद्घाटन में राबड़ी देवी, मीसा भारती और लालू प्रसाद यादव दिल्ली से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान राजद जिंदाबाद के नारे लगाए गए। पटना में राजद नेताओं ने कार्यक्रम से पहले रामविलास पासवान के चित्र पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम के दौरान तेजस्वी यादव सहित पार्टी के कई बड़े नेता शिवानंद तिवारी, अब्दुल बारी सिद्दकी, श्याम रजक भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान राजद सुप्रीमो ने कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया।

Recommended Video

    RJD Foundation Day 2021: Lalu Yadav ने कार्यकर्ताओं को संबोधित | Ram Vilas Paswan | वनइंडिया हिंदी
    RJD celebrate 25th foundation day of party lalu yadav present in function

    अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि विषम परिस्थिति में पार्टी की स्थापना की। आज स्थापना दिवस जयंती मौके पर सभी को बधाई देता हूं। जल्द ही आप सभी के बीच आऊंगा और संबोधित करूंगा। लालू प्रसाद ने इस खास मौके पर स्वर्गीय रामविलास पासवान को भी याद किया। लालू ने कहा कि रामविलास पासवान हमारे साथ मंत्री भी रहे हैं। उनके नहीं रहने से मैं काफी आहत हूं। उनके प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता हूं।

    बता दें कि राजद के स्थापना दिवस कार्यक्रम में अभी तेज प्रताप यादव नहीं पहुंचे हैं। पार्टी ने इस खास मौके पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें पिछले 25 वर्षों के संघर्ष को दिखाया गया है। कार्यक्रम की शुरुआत भोजपुरी निर्गुन गीत के साथ हुई है।

    लालू प्रसाद ने करीब साढ़े तीन साल बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उद्घाटन के बाद उन्होंने संक्षिप्त संबोधन दिया। बता दें कि लालू यादव का मुख्य भाषण दोपहर एक बजे के बाद होगा। लालू से पहले तेजस्‍वी यादव और अन्‍य पार्टी नेता कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+