राजद के 25 साल: तेजस्वी ने फिर किया विधानसभा चुनाव का जिक्र, बोले- हमें साजिश कर हराया

तेजस्वी ने फिर किया तेजस्वी ने फिर किया विधानसभा चुनाव का जिक्र, बोले- हमें साजिश कर हरायाविधानसभा चुनाव का जिक्र, बोले- हमें साजिश कर हराया

पटना, 5 जुलाई: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की स्थापना को 25 साल पूरे हो गए हैं। पार्टी ने इस अवसर पर दो दिन (रविवार-सोमवार) रजत जयंती समारोह आयोजित किया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पटना में पार्टी के 25वें स्थापना दिवस समारोह का उद्घाटन किया। सोमवार को पार्टी के स्थापना दिवस पर बोलते हुए राजद नेता तेजस्वी यादव ने कार्यकर्ताओं और बिहार के लोगों का धन्यवाद किया तो नीतीश कुमार और जदयू को निशाने पर लिया।

Recommended Video

    RJD 25th Foundation Day: Tejashwi Yadav बोले- लालू एक विचार, जंगलराज एक प्रोपेगैंडा | वनइंडिया हिंदी
    RJD

    बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी के 25 साल होने के मौके पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा, समाज के हर वर्ग ने आरजेडी को बेरोजगारी के ख़िलाफ वोट देने का काम किया है। कार्यकर्ताओं की मेहनत की वजह से ही आरजेडी आज बिहार के सबसे बड़े दल के रूप में उभरी है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी को तोड़ने का प्रयास सब ने किया लेकिन पार्टी को महापुरुषों के आर्दशों पर बनाया गया है, किसी को इसे तोड़ने में कामयाबी नहीं मिली और पार्टी पूरी मजबूती से खड़ी है।

    तेजस्वी ने कहा कि 2020 के बिहार विधानसभा चुनावों के दौरान एक ओर जनता थी तो दूसरी ओर नीतीश कुमार, नरेंद्र मोदी, अमित शाह, केंद्र, सीबीआई और आईटी विभाग मिलकर लड़ रहा था। मैं बिहार के लोगों को सलाम करता हूं कि तमाम कोशिशों के बावजूद उन्होंने महागठबंधन के पक्ष में वोट दिया। जनता ने नहीं बल्कि चुनाव आयोग ने एनडीए के पक्ष में परिणाम दिया। एनडीए की यह जीत एक साजिश थी।

    रामविलास पासवान को भी किया याद

    तेजस्वी यादव ने इस दौरान लोजपा संस्थापक और पूर्व केंद्रीय मंत्री मरहूम रामविलास पासवान को भी याद किया। तेजस्वी ने कहा, आज आरजेडी को 25 साल हो गए हैं और आज ही रामविलास पासवान की जयंती भी है। हम उन्हें नमन करते हैं। वे मेरे पिता के मित्र रहे और उनके साथ संघर्ष किया। आज उनका हमारे बीच ना होना दुखद है। मैं उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+