RIP Chote Babu: 38 वर्षीय छोटू बाबू का मुम्बई में निधन, अपने पीछे छोड़ गए हंसता खेलता परिवार
RIP Chote Babu: भोजपुरी फ़िल्म जगत से एक बहुत ही हैरान करने वाली ख़बर सामने आई है। कम उम्र में बॉलीवुड जगत से जुड़े दिग्गज शख्स छोटू बाबू इस दुनिया से चल बसे। टनाटन भोजपुरी नाम से 38 वर्षीय छोटे बाबू एक यूट्यूब चैनल चला रहे थे।
मुम्बई में युट्यूबर फिल्मी पत्रकार छोटू बाबू उर्फ़ सत्यजीत अरुण कुमार तिवारी का दिल का दौरा पड़ने से असमय निधन हो गया। ग़ौरतलब है कि छोटू बाबू को किसी भी तरह की बीमारी नहीं थी। रविवार की शाम वह विरार स्थित माँ जीवदानी के मंदिर दर्शन करने गए थे।

दर्शन करने के बाद वह घर की तरफ़ वापिस आ रहे थे, जैसे ही अपने घर के नज़दीक छोटू बाबू पहुंचे अचानक शरीर का बैलेंस बिगड़ा और वह ज़मीन पर गिर पड़े। आनन फानन में उन्हें टेम्भा अस्पताल (मीरा भयंदर) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत बता दिया।
बिहार के छपरा जिला के कोपा रसीदपुर छपरा निवासी छोटू बाबू का जन्म 01 जनवरी 1986 को हुआ था। बहुत ही साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाले छोटू बाबू यूट्यूब चैनल चला रहे थे। वहीं मुम्बई में एर प्राइवेट जॉब भी कर रहे थे।
छोटू बाबू अपने पीछे एक हंसते खेलते परिवार को छोड़ गए हैं। परिवार में अब उनकी पत्नी के और दो छोटी बच्ची है, जिनके सिर पर अब बाप का साया नहीं बचा है। छोटू बाबू की बड़ी बेटी की उम्र 9 साल है, वहीं छोटी बेटी की उम्र महज़ 4 साल की ही है।
यूट्यूब चैनल टनाटन भोजपुरी के ज़रिए छोटू बाबू भोजपुरी सिने जगत में दिग्गज़ों के चहेते बने हुए थे। छोटू बाबू की अकास्मिक मौत से उनके परिवार पर गमों का पहाड़ टूट चुका है। फिल्मी सितारों और कलाकारों का बेबाकी से इंटरव्यू कर अपने चैनल पर डालते थे।
इसके साथ ही आसान भाषा में दूसरों लोगों को परोसते मनोरंजन करवाते थे। वह एक युवा और पॉजिटिव सोच रखने वाले इंसान थे। भोजपुरी फ़िल्म जगत के दिग्गजों ने छोटू बाबू के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि हमेशा हंसते खेलते वह बड़े काम की ख़बर चुटकियों में निकाल लेते थे।
छोटू बाबू का पार्थिव शरीर करीब सात बजे शाम में मुम्बई से पटना पहुंचेंगा। जहां से पार्थिव शरीर को उनके पैतृक निवास छपरा के लिए ले जाया जाएगा। छपरा में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। भगवान शोकाकुल परिवार को इस मुश्किल वक्त में हौसला दे।












Click it and Unblock the Notifications