Republic Day के मौके पर PM Modi से बिहार के 5 बच्चे करेंगे मुलाकात, होगी 'परीक्षा पर चर्चा'

Republic Day के मौके पर बिहार से शामिल होने वाले पांच छात्रों में मोहम्मद हुसैन, कृति कुमारी, जीतू कुमार, अथर्व मनस और आरोही सिंह का नाम शामिल है। इस दौरान यह बच्चे पीएम मोदी से मुलाक़ात करेंगे।

Republic Day 2023 Bihar Student Meeting With PM Modi News Update

Republic Day के मौक़े पर बिहार के 5 बच्चे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात करने वाले हैं। 26 जनवरी 2023 को दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस परेड में प्रदेश के पांच बच्चे शिरकत करने जाएंगे। आपको बता दें कि राष्ट्रीय कला उत्सव 2023 में इन बच्चों ने कामयाबी का परचम बुलंद करते हुए प्रदेश का नाम रोशन किया है। अपनी कामयाबी का झंडा बुलंद करने वाले 5 बच्चों में से 3 बच्चे किलकारी बाल भवन (पटना) से ताल्लुक रखते हैं। गौरतलब है कि परेड में शामिल होने वाले पूरे देश के 60 बच्चों में बिहार से यह पांच बच्चे शिरकत करेंगे।

Recommended Video

    PM Narendra Modi ने बजाया ऐसा Banjara Nagara, झूमने लगी पब्लिक, देखें Video | वनइंडिया हिंदी
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी होगी मुलाकात

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी होगी मुलाकात

    बिहार के पांच बच्चे परेड में तो शिरकत करेंगे ही, इसके साथ 27 जनवरी 2023 को होने वाले कार्यक्रम 'परीक्षा पर चर्चा' में भी भाग लेंगे। इसके बाद विजय चौक पर 28 जनवरी 2023 को होने वाले बीटिंग रिट्रीट प्रोग्राम में भी शामिल होंगे। सभी बच्चों को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मिलने का अवसर मिलेगा। आपको बता दें कि इस दौरान बच्चे अपने हुनर की नुमाइश वहां मौजूद लोगों को भी दिखाएंगे। गणतंत्र दिवस के मौके पर बच्चों द्वारा बनाई गई चित्रकारी या फिर उनकी अन्य कालाकरियों की नुमाइश वहां मौजूद दिग्गज शख्सियतों के सामने की जाएगी।

    सभी बच्चों ने मेडल जीत कर किया नाम रोशन

    सभी बच्चों ने मेडल जीत कर किया नाम रोशन

    गणतंत्र दिवस के मौके पर बिहार से शामिल होने वाले पांच छात्रों में मोहम्मद हुसैन (डॉ जाकिर हुसैन +2 विद्यालय), कृति कुमारी (बापू स्मारक महिला उच्च विद्यालय), जीतू कुमार (भुवनेश्वर प्रसाद उच्च विद्यालय), अथर्व मनस (दिल्ली पब्लिक स्कूल,पटना) और आरोही सिंह (केंद्रीय विद्यालय) का नाम है। आपको बता दें कि किलकारी बाल भवन के सारे बच्चे परेड में शिरकत करने के लिए दिल्ली के रवाना हो चुके हैं। ग़ौरतलब है कि राष्ट्रीय कला उत्सव 2023 में सभी बच्चो मेडल जीत कर अपने हुनर का परचम बुलंद कर चुके हैं।

    राष्ट्रीय कला उत्सव 2023 में बच्चों ने किया झंडा बुलंद

    राष्ट्रीय कला उत्सव 2023 में बच्चों ने किया झंडा बुलंद

    राष्ट्रीय कला उत्सव 2023 में मोहम्मद हुसैन ने पारंपरिक खेल खिलौना में पहला स्थान हासिल किया था। वहीं अथर्व मानस ने शास्त्रीय गायन में पहला स्थान प्राप्त किया था। इसके अलावा कृति कुमारी ने शास्त्रीय नृत्य में दूसरा स्थान प्राप्त किया था। जीतू कुमार ने सोलो ड्रामा में तीसरा स्थान हासिल किया था। आरोही सिंह ने मूर्तिकला में तीसरा स्थान प्राप्त किया था।

    पहले भी बिहार की बेटी प्रभा रोशन कर चुकी है नाम

    पहले भी बिहार की बेटी प्रभा रोशन कर चुकी है नाम

    प्रदेश के बच्चे इससे पहले भी अपने हुनर का लोहा मनवा चुके हैं। साल 2022 में राष्ट्रीय स्तर पर कला महोत्सव का आयोजित किया गया था। इस कला महोत्सव में प्रभा कुमारी (किलकारी बाल भवन) ने नेशनल लेवल पर प्रभा कुमारी ने पहला स्थान प्राप्त किया था। राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने के बाद 02 अक्टूबर 2022 को नई दिल्ली में आयोजित 'राष्ट्रीय नेताओं की जयंती' पर प्रभा कुमारी को संसद भवन में पुष्पांजलि कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था। प्रभा कुमारी ने उस कार्यक्रम में शिरकत की थी, इसके साथ प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बात करने का सुनहरा मौक़ा भी पाई थी।

    ये भी पढ़ें: Bihar Proud Daughter: बिहार की बेटी 'अनीशा को सलाम', 18 हज़ार फीट की ऊंचाई पर लहराया तिरंगा

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+