बिहारः जानें कौन हैं रेणु देवी, जो बनेंगी बिहार की पहली महिला डिप्टी सीएम

पटना। बिहार में एक बार फिर से एनडीए को बहुमत मिलने के बाद जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार आज राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर सातवीं बार शपथ लेंगे। इस दौरान उप-मुख्यमंत्री के तौर पर रेणु देवी और तारकिशोर प्रसाद भी शपथ लेंगे। बता दें कि शपथ ग्रहण का कार्यक्रम आज शाम को साढ़े चार बजे होगा। रेणु देवी ने खुद इस बात की पुष्टि की है कि उन्हें उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के लिए फोन आया है।

renu devi first woman deputy cm in bihar

दरअसल, रेणु देवी का नाम भी दो दिन पहले से ही बिहार के उपमुख्यमंत्री की रेस में चल रहा था। उत्तर प्रदेश के बाद अब बिहार में भी ऐसा हो रहा है, जहां दो उपमुख्यमंत्री शपथ लेंगे। बिहार की एनडीए सरकार में तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी उप मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे। दोनों नेताओं का चयन सोमवार को ही भाजपा विधानमंडल दल के नेता और उप नेता के लिए हुआ था, जिसके बाद काफी हद तक तस्वीर साफ हो गई थी।

62 वर्षीय रेणु देवी का काफी लंबा राजनीतिक इतिहास रहा है। दरअसल, रेणु देवी की मां भी संघ परिवार से जुड़ी थीं। साथ ही उनके ननिहाल में भी बीजेपी और संघ का प्रभाव रहा है। रेणु देवी को पार्टी के महिला मोर्चा में कई तरह की जिम्मेदारियां भी दी जा चुकी हैं। इससे पहले वह बिहार की नीतीश सरकार में 2005 में भी मंत्री का पद संभाल चुकी हैं।

बिहार में पहली बार महिला डिप्टी सीएम बन रहीं रेणु देवी बेतिया से संबंध रखती हैं और वह इस विधानसभा क्षेत्र का पांचवीं बार प्रतिनिधित्व करते हुए विधायक बनी हैं। साल 2000 में रेणु देवी पहली बार विधायक बनी थी, जिसके बाद 2005 और 2010 में भी विधायक बनी। लेकिन 2015 के चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

बता दें कि नीतीश के शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+