अब तो RJD में भी जाने को तैयार हो गए पप्पू यादव, लालू यादव से कहा- मैंने आपकी हर बार मदद की, मेरा साथ दीजिए

लोकसभा चुनाव 2024 में बिहार के पूर्णिया लोकसभा सीट की चर्चा हर जगह हो रही है। इस सीट पर बुधवार को राजद प्रत्याशी के रूप में बीमा भारती ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल कर दिया। उधर, हाल ही में पार्टी विलय कर कांग्रेस में शामिल हुए पप्पू यादव पहले से ही इस सीट पर दावेदारी करते रहे हैं। यही वजह है कि बिहार में पूर्णिया सबसे हॉट सीट बन गई है।

पप्पू यादव ने कहा कि वे 4 अप्रैल को यहां से नामांकरन करेंगे। उन्होंने साफ कर दिया है कि वे पूर्णिया सीट से ही चुनाव लड़ेंगे। वहीं, बीमा भारती के नामांकन के बाद पप्पू यादव का बयान सामने आया है।

Pappu Yadav appeals to Lalu

न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए पप्पू यादव ने कहा कि उन्हें सिर्फ पूर्णिया से चुनाव लड़ना है। पप्पू ने कहा कि वे सिर्फ पूर्णिया से चुनाव लड़ना चाहते हैं इसके लिए वे राजद के टिकट पर भी लड़ने को तैयार हैं।

पप्पू यादव ने कहा, "जब-जब लालू संकट में रहे पप्पू यादव ने साथ दिया। लेकिन पप्पू यादव की जब बारी आई तो...हो सकता है कि मेरी पूजा में ही कोई कमी रह गई होगी। मैंने उन्हें साफ शब्दों में कहा कि मैं परिवार का हूं। मैं मधेपुरा या सुपौल से चुनाव नहीं लड़ूंगा। यदि लालू यादव के मन में किसी बात की ठेस हो तो आप मुझे पूर्णिया दे दीजिए मैं लालटेन सिंबल पर भी लडूंगा।"

पप्पू यादव ने आगे कहा- मेरा गुनाह क्या है? कोरोना में सब घर में थे। मैं पूरे देश में घूम-घूमकर लोगों की सेवा करता रहा। बिहार से लेकर गुजरात तक मैं जिन्दगी बचाता रहा। लेकिन जब लोगों के वोट देने की बारी आई तो लोगों ने अपनी जाति, धर्म को चुना। मैं इससे फेल हो गया।

आरजेडी के खाते में गई पूर्णिया सीट

आपको बता दें कि पिछले महीने पप्पू यादव ने जनअधिकार पार्टी का कांग्रेस में विलय कर लिया था। पूर्णिया सीट से चुनाव लड़ने के प्लान को आरजेडी ने चौपट कर दिया। सीट बंटवारे में आरजेडी ने पूर्णिया अपने हिस्से में रख लिया। लालू ने तो सीट शेयरिंग फाइनल होने से पहले ही बीमा भारती को बुलाकर पूर्णिया से चुनाव लड़ने के लिए अपनी पार्टी का सिंबल दे दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+