क्या विपक्ष घुसपैठियों को वोटर लिस्ट में लाना चाहता है? रविशंकर प्रसाद का 'बिहार बंद' पर तीखा हमला

बिहार में वोटर लिस्ट संशोधन के खिलाफ बुलाए गए विपक्ष के 'बिहार बंद' पर बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने तीखा पलटवार किया है। उन्होंने विपक्ष पर घुसपैठियों और रोहिंग्या मुसलमानों को वोटर लिस्ट में शामिल कराने की राजनीति करने का आरोप लगाया।

दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बीजेपी नेता और सांसद रविशंकर प्रसाद ने बिहार में मतदाता सूची संशोधन को लेकर मचे सियासी घमासान पर विपक्ष को घेरा। उन्होंने कहा, "क्या विपक्ष यह चाहता है कि वोटर लिस्ट में घुसपैठिए और अवैध लोग शामिल हों? क्या यह सच नहीं है कि रोहिंग्या वोटर लिस्ट में अपने नाम दर्ज करा लेते हैं? विपक्ष ऐसी अवैध राजनीति करना चाहता है।"

Ravi Shankar Prasad Bihar Bandh 2025

रविशंकर प्रसाद ने विपक्ष की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनका यह तरीका गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने आगे कहा, "अगर आपको आपत्ति है तो सुप्रीम कोर्ट जाइए, लेकिन इस तरह सड़कों पर उतरकर दबाव बनाना कहां तक ठीक है?"

बीजेपी सांसद ने आंकड़े भी साझा करते हुए बताया कि बिहार में इस वक्त 7.9 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें से 4 करोड़ से ज्यादा लोगों ने मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए फॉर्म जमा कर दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन लोगों का नाम 2003 की वोटर लिस्ट में था, उन्हें दोबारा दस्तावेज देने की जरूरत नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+