बिहार में हमारी सरकार बन रही है, जब कोरोना वैक्सीन आएगी तो यहां मुफ्त उपलब्ध कराएंगे: केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार-प्रसार में जुटे केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि, राज्य में सरकार एनडीए की ही बनने वाली है। रविशंकर प्रताप बोले- ''कोरोना महामारी के इस दौर में केंद्र सरकार ​बिहार की नई सरकार का पूरा सहयोग करेगी। हम चाहते हैं कि, यहां आमजन के लिए स्वास्थ्य सेवा महत्वपूर्ण प्राथमिकता बननी चाहिए। इसलिए जब कोरोना वैक्सीन जब बन जाएगी तो बिहार सरकार कोरोना पीड़ित लोगों को वैक्सीन मुफ्त उपलब्ध कराएगी। यह काम केंद्र सरकार के सहयोग से होगा।''

Union Minister Ravi Shankar Prasad says- when Covid-19 vaccine will developed, it will provide free to bihar people

Recommended Video

    Bihar BJP Manifesto Free Vaccine पर घिरी BJP, विपक्ष ने पूछे ये सवाल | वनइंडिया हिंदी

    केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने आगे कहा कि, हमारी घोषणा से ऐसे लोगों को परेशानी जरूर है, जो चुनाव के पहले घोषणा तो बड़ी-बड़ी करते हैं, लेकिन ज़मीन पर लागू नहीं करते।' इससे पहले रविशंकर प्रसाद ने लालू यादव के कुनबे को निशाने पर लिया था। रविशंकर ने मुख्यमंत्री नीतीश का समर्थन करते हुए कहा कि, जो नीतीश को थका हुआ कहते हैं वे सुन लें कि नीतीश कुमार एक ईमानदार व्यक्ति हैं। नीतीश कुमार बिहार के विकास के लिए 18 घंटे काम करने वाले व्यक्ति हैं। वह ईमानदारी से सोचते हैं। मगर, जो उन पर सवाल उठा रहे हैं.. उनके पिता आजकल जेल में आराम कर रहे हैं। क्यों कर रहे हैं, ये लोगों को मालूम है।''

    बताते चलें कि, रविशंकर प्रसाद ने गुरुवार को हसनपुर और विभूतिपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा संबोधित की। जिसमें उनके बयान बिहार विधानसभा चुनाव के इर्द-गिर्द ही आए। वहीं, रविशंकर ने तेजस्वी यादव के लिए चेतावनी भरे लहजे में कहा कि, ''आजकल जो नेता घूम रहे हैं वो नीतीश कुमार को थका हुआ कहते हैं। नीतीश उनसे बेहतर हैं। और अपने बारे में अभी एक ही बात कहता हूं कि रविशंकर प्रसाद देश के कानून मंत्री भी है। मैं पटना हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में वकील भी रहा हूं। जानता हूं जवाब कैसे देना है। कुछ लोग समाज को तोड़ना चाहते हैं, लेकिन हम लोग बांटते नहीं, जोड़ते हैं।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+