राजू श्रीवास्तव 'गजोधर भैया' का लालू यादव से था खास रिश्ता, इस तरह बने थे मशहूर कॉमेडियन

राजू श्रीवास्तव ने तो इस दुनिया को अलविदा कहा दिया लेकिन उनकी हसीन यादें सभी लोगों के बीच में ज़िंदा है। ‘गजोधर भैय्या’ का बिहार से खास कनेक्शन रहा है।

पटना, 21 सितंबर 2022। कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव ने अपनी हसीन यादों के साथ इस दुनिया को अलविदा कह दिया। दिल्ली के एम्स में बुधवार उन्होंने अपनी आखिरी सांसे ली। दिल्ली में गुरुवार को राजू श्रीवास्तव का अंतिम संस्कार किया जएगा। राजू श्रीवास्तव पिछले 42 दिनों से जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहे थे। जिम में वर्कआउट के दौरान हार्ट अटैक की वजह से दिल्ली एम्स में एडमिट कराया गया था। 42 दिनों के बाद वह जिंदगी की जंग हार गए और हम लोगों को अलविदा कह गए।

राजू श्रीवास्तव ने हसीन यादों के साथ छोड़ दिया

राजू श्रीवास्तव ने हसीन यादों के साथ छोड़ दिया

राजू श्रीवास्तव ने तो इस दुनिया को अलविदा कहा दिया लेकिन उनकी हसीन यादें सभी लोगों के बीच में ज़िंदा है। 'गजोधर भैया' का बिहार से खास कनेक्शन रहा है। आप ऐसा भी कह सकते हैं कि राजू श्रीवास्तव ने कामयाबी की बुलंदियों को बिहार से ही छुआ है। दरअसल राजद सुप्रीमो लालू यादव की मिमिक्री से ने राजू श्रीवास्तव को एक अलग पहचान दी थी। 'गजोधर भैया' शुरुआती दौर में लालू प्रसाद यादव की मिमिक्री के लिए ही जाने जाते थे। उन्होंने कामयाबी की बुलंदियों को लालू यादव की वजह से छूआ था, इस बात से खुद राजू श्रीवास्तव भी इत्तेफाक रखते थे।

राजू श्रीवास्तव के निधन से शोक की लहर

राजू श्रीवास्तव के निधन से शोक की लहर

राजू श्रीवास्तव ने एक बार राजद सुप्रीमो लालू यादव से कहा था कि लालू जी आप देश से ज्यादा तो हम हास्य कलाकारों के काम आते हैं। वहीं उन्होंने कहा था कि लालू जी हम लोगों के इनकम सोर्स हैं। लालू प्रसाद यादव से राजू श्रीवास्तव मज़ाकिया लहज़े में काफी कुछ कहते थे लेकिन कभी उन्होंने (लालू यादव) बातों का बुरा नहीं माना। आज राजू श्रीवास्तव हम लोगों के बीच में नहीं रहने से हर तरफ शोक की लहर है। यादव परिवार की तरफ़ से राजू श्रीवास्तव के निधन पर संवेदना जताई गई है।

बिहार के दिग्गत नेताओं ने दी श्राद्धांजलि

बिहार के दिग्गत नेताओं ने दी श्राद्धांजलि

बिहार की सियासत के दिग्गज नेताओं ने राजू श्रीवास्तव के निधन पर शोक व्यक्त किया है। बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने शोक व्यक्त करते हुए इसे कला जगत के लिए अपूर्णीय क्षति बताया है। लोजपा रामविलास के अध्यक्ष और सांसद चिराग पासवान ने भी राजू श्रीवास्तव के निधन पर शोक प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि कला जगत ने बेहद ज़िंदा दिल इंसान को आज खो दिया है। जदयू अध्यक्ष ललन सिंह और जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने भी राजू श्रीवास्त की मौत पर शोक व्यक्त किया और श्रद्धांजलि अर्पित की।

Recommended Video

    Raju Srivastava Death: हार्ट अटैक आया तो बचना मुश्किल, छोड़ दें ये आदतें | वनइंडिया हिंदी | *News
    गुरुवार को होगा अंतिम संस्कार

    गुरुवार को होगा अंतिम संस्कार

    आपको बता दें कि राजू श्रीवास्तव को दिल्ली एम्स में एडमिट करवाने के बाद से ही हालत नाजुक बनी हुई थी। जिम में वर्कआउट के दौरान हार्ट अटैक के बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती करवाया गया था। आईसीयू में स्वास्थ में सुधार नहीं होने पर उन्हें वेंटिलेटर रखा गया था। डॉक्टरों की टीम ने राजू श्रीवास्तव को बचाने की काफी कोशिश की लेकिन बचा नहीं पाए। आपको बता दें कि गुरुवार सुबह में उनका अंतिम संस्कार दिल्ली में ही किया जाएगा।

    ये भी पढ़ें: बिहार: Dream 11 से पूरा हुआ ड्रीम, सौरभ ने जीते 1 करोड़ रुपये, 2019 से कर रहा था कोशिश

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+