इस दबंग IPS अधिकारी ने BJP नेता को मारा था थप्पड़, कुर्सी टूटने से हुई मौत

पटना। ड्यूटी के दौरान कुर्सी टूटने से महज छह फीट की उंचाई से नीचे गिरकर गंभीर घायल हुए युवा आईपीएस की जयपुर में मौत हो गई। उनके साथ ये हादसा करीब 10 महीने पहले हुआ था। तब से वे अस्पताल में भर्ती थे। देवाशीष देव वर्ष 2013 बैच के आईपीएस थे। सरदार वल्लभ भाई पटेल पुलिस अकादमी हैदराबाद में ट्रेनिंग के बाद उन्हें राजस्थान कैडर मिला था। 39 वर्षीय देवाशीष मूल रुप से बिहार की राजधानी पटना के मूल निवासी थे।

पुष्कर के ब्रह्मा मंदिर में थी ड्यूटी

पुष्कर के ब्रह्मा मंदिर में थी ड्यूटी

देवाशीष देव राजस्थान में प्रोबेशन पीरियड पर चल रहे थे। अगस्त, 2016 में उन्हें राजस्थान के अजमेर जिले में सीओ ब्यावर सिटी के पद पर तैनात किया गया। अपनी तैनाती के दौरान जनवरी 2017 में प्रसिद्ध ​तीर्थंनगरी पुष्कर के ब्रह्मा मंदिर के महंत सोमपुरी के देहांत के बाद उत्तराधिकारी को लेकर विवाद हो गया था। तब आईपीएस देवाशीष को महंत सोमपुरी की अंतिम यात्रा की सुरक्षा में ड्यूटी पर तैनात किया गया था। अपनी ड्यूटी पर 13 जनवरी को आईपीएस देवाशीष सुबह के समय ब्रह्मा मंदिर के बाहर सीड़ियों के पास चबूतरे पर अन्य अफसरों के साथ कुर्सी पर बैठे थे। तभी देवाशीष की कुर्सी टूट गई और वह चबूतरे से करीब छह फीट नीचे सिर के बल गिर गए।

सिर और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट

सिर और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट

इस हादसे में देवाशीष के सिर में गंभीर चोटें आई। इसके बाद उन्हें पुष्कर के राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वहां राहत न मिलने पर उन्हें जयपुर के निजी बड़े अस्पताल फोर्टिस में रेफर कर दिया गया। जहां पर डॉक्टर्स ने बताया था कि देवाशीष के सिर और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई। इससे देवाशीष के सरवाइकल डिस्क 6 और 7 के बीच खिसकने से स्पाइनल कोड पर दबाव पड़ गया और उनके शरीर के निचले हिस्से ने काम करना बंद कर दिया।

जब भाजपा नेता को जड़ा थप्पड़

जब भाजपा नेता को जड़ा थप्पड़

बता दें कि देवाशीष का नाम दबंग अफसरों में शुमार है। उनकी दबंगई के किस्से राजनीतिज्ञों के बीच भी शुमार है। देवाशीष का नाम उस वक्त सुर्खियों में आया जब उन्होंने कोटा में एक बीजेपी कार्यकर्ता को सरेआम थप्पड़ जड़ दिया था। यह थप्पड़ उस वक्त मारा जब एक बीजेपी कार्यकर्ता एक पुलिसकर्मी से राजनीति की आड़ में बदसलूकी कर रहा था। जब आईपीएस देवाशीष ने यह देखा तो उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं के बीच में उस बीजेपी कार्यकर्ता को थप्पड़ मार दिया और शांतिभंग के आरोप में अरेस्ट कर लिया। इस घटना के बाद तमाम बीजेपी कार्यकर्ता विरोध पर उतर आए थे। इस घटना के बाद काफी विवाद हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+