Bihar Ka Tarzan: ‘टार्ज़न की रफ़्तार के आगे 'Thar' भी पीछे’, राजा यादव के हुनर के आप भी हो जाएंगे मुरीद
Bihar Ka Tarzan: बचपन की कहानियों में बहुत से लोगों ने टार्ज़न के बारे में सुना होगा, लेकिन क्या आपने असल ज़िंदगी में टार्ज़न देखा है? चलिए हम आपको आज रियल टार्ज़न से मिलवाने जा रहे हैं, जो कि एक फिटनेस इनफ्लुएंसर भी हैं और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव भी रहते हैं।
फ़िटनेस इन्फ़्लुएंसर राजा यादव को 'बिहार का टार्ज़न' कहा जाता है। 'टार्जन' शब्द जंगल में रहने वाले एक हीरो को दर्शाता है जो, जो अपनी रफ़्तार से चीतों और बाघों से भी आगे निकलने के लिए जाना जाता है। कुछ इसी तरह का हुनर राजा यादव को भी है।

राजा यादव को 'बिहार का टार्ज़न' कहा जाता है। यह फ़िटनेस इन्फ़्लुएंसर अपनी असाधारण गति और ताकत से कई लोगों को अपना मुरीद बना चुके हैं। कभी थार तो कभी किसी और गाड़ी के साथ रेस लगाते हुए, उसे पीछे करते हुए नज़र आ जाते हैं।
राजा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं, यही वजह है कि 1 मिलियन से ज़्यादा इंस्टाग्राम फ़ॉलोअर हैं। राजा के वीडियो अक्सर उनके अनोखे कंटेंट की वजह से वायरल होते रहते हैं। ऐसे ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने हाथों से बुलेट और स्पोर्ट्स बाइक को पीछे से पकड़े हैं। जबकि राइडर आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं।
इस रील को 700,000 से ज़्यादा बार देखा गया है और लगभग 40,000 लाइक मिले हैं। उनके कारनामे दोहराना मुश्किल है, जिसकी वजह से वे सोशल मीडिया पर सनसनी बने हुए हैं। 10 अक्टूबर को राजा ने एक वीडियो शेयर किया जिसे अब तक 3.5 मिलियन से ज़्यादा बार देखा जा चुका है।
इस क्लिप में, वह अपनी अविश्वसनीय दौड़ने की गति प्रदर्शित करते नज़र आ रहे हैं। इस वीडियो को 1 लाख 90 हज़ार से ज़्यादा यूज़र्स ने लाइक किया है। इस तरह के वीडियो उनकी ताकत और फिटनेस को लेकर जी तोड़ मेहनत की तरफ़ इशारा करता है। वहीं दुनिया भर के लोग उनकी प्रशंसा करते नज़र आ जाते हैं। है।
राजा की प्रसिद्धि की यात्रा आसान नहीं थी। उन्होंने 11 बार सेना में शामिल होने की कोशिश की लेकिन हर बार उन्हें नाकामयाबी हासिल हुई। इन असफलताओं के बावजूद, उन्होंने स्वतंत्र रूप से अपनी फिटनेस बनाए रखने का दृढ़ संकल्प किया और आज बिहार का टार्जन के नांम से मशहूर हो चुके हैं। राजा अपनी शानदार हुनर का श्रेय खुद की मेहनत और लगन को देते हैं।
बिहार का टार्ज़न राजा यादव की डाइट का प्रमुख हिस्सा ताज़ा भैंस का दूध है। बचपन से ही टार्ज़न के किरदार ने राजा पर गहरा प्रभाव छोड़ा है। हॉलीवुड फिल्मों से प्रेरित होकर, वह अपने शक्तिशाली शरीर के साथ असाधारण करतब दिखाते रहते है।












Click it and Unblock the Notifications