Bihar News: रेलवे ट्रैक पर फंसी गाड़ी, लोको पायलट की सूझबझ ने बचाई जान, Google Map के भरोसे सफ़र नहीं आसान!

Google Map Wrong Address: गूगल मैप ने लोगों की ज़िंदगी आसान ज़रूर की है, लेकिन मैप का सहारा लेना बहुत महंगा भी साबित हो रहा है। कई मामले ऐसे सामने आ चुके हैं, जिसमें ग़लत नैविगेशन की वजह से कई लोगों की मौत के गाल में समा गये तो कई हादसे का शिकार होते-होते बच गए।

एक ऐसा ही मामला बिहार के गोपालगंज निवासी आदर्श राय के साथ भी पेश आया। वह लखनऊ से गोपालगंज जा रहे थे, डोमिनगढ़ के पास उनकी कार रेलवे ट्रैक पर आ गई। उधर से मालगाड़ी आ रही थी, पायलट ने कार को देखा और आपातकालीन ब्रेक लगाकर समय रहते रोक दिया। इस वजह से हादसा टल गया।

Google Map Wrong Address

आदर्श राय गूगल मैप के सहारे अपनी मंज़िल की ओर जा रहे थे, लेकिन मैप पर पूरा पता नही डाला, जिससे वह रास्ता भटक गए और रेलवे ट्रैक पर जा पहुंचे। मिली जानकारी के मुताबिक आदर्श राय गोरखपुर एक पार्टी में गए थे, वहां से लौटते वक्त उन्होंने गूगल मैप में सिर्फ़ अपने गांव का नाम डाला था।

इस चूक की वजह से वह रात के वक्त रेलवे ट्रैक पर पहुंच गए। सहजनवा से मालगाड़ी आ रही थी, तभी आदर्श की गाड़ी फंस गई। सौभाग्य से, ट्रेन चालक ने गाड़ी तक पहुँचने से पाँच मीटर पहले ही ट्रेन रोक दी। पायलट की सूझबूझ की वजह से बड़ा हादसा होने से टल गया।

सूचना मिलने के कुछ ही देर बाद आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची। कार को हटाकर ट्रैक साफ किया। इस ऑपरेशन के दौरान करीब 57 मिनट तक ट्रैक जाम रहा। रेलवे पुलिस ने तफ्तीश शुरू की। पूछताछ में पता चला कि घटना के समय आदर्श नशे में था। उन्होंने आदर्श को गिरफ्तार कर गाड़ी ज़ब्त कर ली है।

रेलवे अधिकारी इस घटना की जांच कर रहे हैं कि ऐसी गलती कैसे हुई। कोई सोची समझी साज़िश थी या फिर लापरवाही की वजह से ऐसा हुआ है। बहरहाल इस यह घटना से यह सीख मिलती है कि नेविगेशन के भरोसे ही रास्ता नहीं अपनाएं। दुर्घटनाओं से बचने के लिए दिशा-निर्देशों के लिए डिजिटल मानचित्रों पर भरोसा करते समय सटीक जानकारी ज़रूर लें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+