बिहार: इंजीनियर को किडनैप करके करवाई जबरन शादी

पटना। बिहार के हाजीपुर में एक रेलवे इंजीनियर को अगवा कर शादी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर इंजीनियर को जुड़ावनपुर थाना के राघोपुर पश्चिमी इलाके से बरामद किया है। वहीं, दूसरी तरफ लड़की ने भी दहेज का मुकदमा दर्ज कर दिया। जिसके बाद पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुट गई है।

Railway engineer kidnapped for marriage

जानकारी के अनुसार, हाजीपुर रेलवे में कार्यरत इंजीनियर दुर्गा चरण का उस समय अपहरण कर लिया गया, जब वह छुट्टियों में अपने नानी घर जंदाहा जा रहे था। अगवा करने के बाद उसे राघोपुर दियारा ले जाया गया जहां उसकी एक युवती से शादी करा दी गई। समस्तीपुर रेल मंडल में कार्यरत इंजीनियर दुर्गा चरण ने बताया कि उसके साथ मारपीट भी की गई।

पीड़ित की मां के बयान पर अपहरण किए जाने का मामला दर्ज कराया गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे जुड़ावनपुर थाना के राघोपुर पश्चिमी इलाके से बरामद कर लिया। वहीं दूसरी तरफ दुल्हन ने शादी के नाम पर दहेज मांगने का आरोप लगाया है। लड़की के बयान के बाद से पुलिस भी सकते में है और फिलहाल पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+