PICs: रेलवे का पुल धंसने से मजदूर की मौत कई घायल, ट्रेनों की आवाजाही बाधित

पुल बनाने वाली एजेंसी की मशीन अचानक खराब हो गई थी जिसकी वजह से ये हादसा हुआ। एजेंसी के मालिक द्वारा मशीन को ठीक करने के साथ-साथ इस हादसे में घायल हुए मजदूरों को इलाज की उचित व्यवस्था कराई जा रही है।

पटना। पटना के सासाराम रेलवे स्टेशन के पास बनाए जा रहे एक निर्माणाधीन पुल का एक पिलर धंस गया जिससे एक मजदूर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई तो कई लोग घायल भी हो गए। निर्माणाधीन पुल के धंसने के कारण अफरा-तफरी मच गई। पुल के पास काम कर रहे लोग अपनी जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे तो जैसे ही मामले की जानकारी रेलवे अधिकारी को हुई सभी मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया। वहीं इस घटना से गया-मुगलसराय रेलखंड का परिचालन भी कई घंटों तक बाधित रहा।

PICs: रेलवे का पुल धंसने से मजदूर की मौत कई घायल, ट्रेनों की आवाजाही बाधित
PICs: रेलवे का पुल धंसने से मजदूर की मौत कई घायल, ट्रेनों की आवाजाही बाधित

जानकारी के मुताबिक बिहार के रोहतास जिले के सासाराम में रेलवे पुल का निर्माण का काम किया जा रहा था। तभी मशीन में कुछ तकनीकी खराबी आ गई जिसके कारण पुल का एक पिलर धंस गया। पिलर धंसने से एक मजदूर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई तो कई गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं कई मजदूरों के इसमें दबे होने की बात बताई जा रही है। मामले की जानकारी मिलते ही रेलवे के कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और मजदूरों को बचाने की कोशिश करने लगे। वहीं रेलवे ट्रैक पर पुल का मलवा होने के कारण कई ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया तो इस घटना के बारे में जैसे ही आसपास के लोगों ने सुना सभी रेलवे ट्रैक के पास आकर ये नजारा देखने लगे।

PICs: रेलवे का पुल धंसने से मजदूर की मौत कई घायल, ट्रेनों की आवाजाही बाधित
PICs: रेलवे का पुल धंसने से मजदूर की मौत कई घायल, ट्रेनों की आवाजाही बाधित
PICs: रेलवे का पुल धंसने से मजदूर की मौत कई घायल, ट्रेनों की आवाजाही बाधित

मामले की जानकारी देते हुए रेलवे अधिकारियों ने बताया कि पुल बनाने वाली एजेंसी की मशीन अचानक खराब हो गई थी जिसकी वजह से ये हादसा हुआ। एजेंसी के मालिक द्वारा मशीन को ठीक करने के साथ-साथ इस हादसे में घायल हुए मजदूरों को इलाज की उचित व्यवस्था कराई गई है। वहीं गया-मुगलसराय रेलखंड पर ट्रेनों के आवागमन शुरू करने के लिए काम किए जा रहे हैं। इस घटना से यात्रियों को काफी परेशानी देखने को मिल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+