'BJP और चुनाव आयोग के बीच पार्टनरशिप, मिलकर हो रही वोट चोरी', राहुल गांधी ने फिर बोला ECI पर बड़ा हमला
Rahul Gandhi Vote Adhikar Yatra: बिहार में 'वोटर अधिकार यात्रा' के तीसरे दिन राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने बिहार की सियासत में गरमाहट बढ़ा दी। राहुल गांधी गयाजी से नवादा पहुंचे, जहां उन्होंने चुनाव आयोग और बीजेपी पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि दोनों मिलकर लोगों के वोट चुरा रहे हैं।
राहुल गांधी ने कहा, "बिहार में लाखों लोगों का नाम वोटर लिस्ट से काट दिया गया है। चुनाव आयोग और बीजेपी के बीच पार्टनरशिप है। नरेंद्र मोदी, अमित शाह और चुनाव आयुक्त मिलकर जनता से वोट छीन रहे हैं। लेकिन मैं, तेजस्वी और विपक्षी नेता साफ कह रहे हैं -हम बिहार का वोट चोरी नहीं होने देंगे। महाराष्ट्र, हरियाणा और मध्य प्रदेश के चुनाव में भी इन लोगों ने यही किया है।"

तेजस्वी यादव का नीतीश सरकार पर वार
नवादा के भगत सिंह चौक पर तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा -"20 साल से बिहार पर खटारा सरकार बैठी है, जिसे अब उखाड़ फेंकना होगा। नीतीश जी अचेत अवस्था में हैं, उनसे बिहार संभल नहीं रहा। हम युवा हैं, हमारे पास विजन है। मैं सबको साथ लेकर चलूंगा। पीएम मोदी लगातार बिहार के युवाओं के साथ धोखा कर रहे हैं।"
फ्लाइंग किस से चर्चा में आए राहुल गांधी
नवादा में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने 'राहुल गांधी मुर्दाबाद' के नारे लगाए। इस पर राहुल ने गाड़ी रुकवाई, उन्हें थम्स-अप दिखाया और फ्लाइंग किस देकर मुस्कुराते हुए आगे बढ़ गए। उनका यह अंदाज़ लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया।
चुनाव आयोग के हलफनामा मांगने पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा,
"कैसी शपथ? इसका समय 30 दिन, 45 दिन होता है। इससे बड़ी शपथ क्या होगी जो हम लोकसभा में लेते हैं? ये जो हलफनामा मांग रहे हैं, ये बेकार की बात है। जैसे ही हलफनामा आएगा, वे कहेंगे कि ये 45 दिन बाद दिया था, इसलिए इसे रद्द कर देंगे। ये सब बकवास है, सच्चाई सबके सामने है, सच्चाई का जवाब दें। 100-100 लोग जीरो एड्रेस पर क्यों हैं, इतने लोग एक एड्रेस पर कैसे हैं? पहले राहुल गांधी जो सवाल उठा रहे हैं, उसका जवाब दें। जब जवाब नहीं दे पा रहे हैं तो नेहरू जी, इंदिरा जी, हलफनामा, शपथ पत्र की बात करेंगे। मुद्दों का जवाब दें।"












Click it and Unblock the Notifications