लालू यादव से मिलने घर पहुंचे राहुल गांधी, बिहार में कैबिनेट विस्तार पर हुई चर्चा!
कांग्रेस नेता राहुल गांधी राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव से मुलाकात करने के लिए मीसा भारती के घर पहुंचे। इस मुलाकात का मकसद बिहार में कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चा बताया जा रहा है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी आरजेडी सांसद मीसा भारती के घर लालू प्रसाद यादव से मिलने के लिए पहुंचे। यहां राहुल गांधी, आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से मुलाकात की और बैठक कर रहे हैं।
इस बैठक को लेकर माना जा रहा है कि इस बैठक में बिहार सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा हो सकती है। साथ ही बिहार के पटना में जब लालू प्रसाद यादव के साथ बैठक की गई थी तब भी कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चा की गई थी।

इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने खुशी जाहिर करते हुए ट्वीट किया। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि सवोच्च न्यायालय का राहुल गांधी के संदर्भ में लिया गया फैसला स्वागत योग्य है। अगर बीजेपी के दुष्प्रचारी एवं कॉम्प्रोमाइज्ड तंत्र को ये झटका नहीं लगता तो कई और विपक्षी नेताओं को इन साजिशों और षडयंत्रों के तहत विधायिका से बाहर रखने की जालसाजी जारी रहती। सत्यमेव जयते।
बता दें कि मोदी सरनेम केस में सूरत की निचली अदालत से मिली सजा के बाद राहुल गांधी की सजा पर आज सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है। इसके बाद संसद की सदस्यता बहाल होने के बाद उनके चुनाव लड़ने का भी रास्ता क्लियर हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications