बिहार न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

बिहार कांग्रेस में फूट! प्रदेश अध्यक्ष का दावा- 18 MLA कर सकते हैं बगावत

बिहार के प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी ने कहा कि एक साजिश के तहत उन्हें अध्यक्ष पद से हटाने की कवायद की जा रही है।

Google Oneindia News

पटना (बिहार)। बिहार कांग्रेस में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। इस बात का खुलासा इस बात से लगाया जा सकता है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में बिहार के पार्टी विधायकों से मुलाकात की है। राहुल गांधी ने बिहार कांग्रेस के 20 से ज्यादा विधायकों को दिल्ली बुलाया और उनसे बातचीत की है। इस पूरे मामले में चौंकाने वाली बात ये रही कि इस मुलाकात के दौरान बिहार कांग्रेस के बड़े नेता और प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी अनुपस्थित थे। पूरे मामले पर अशोक चौधरी ने सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा लग रहा मुझे साइड लाइन करने की कोशिश हो रही है।

अशोक चौधरी ने जताई साजिश की आशंका

अशोक चौधरी ने जताई साजिश की आशंका

बिहार के प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी ने कहा कि एक साजिश के तहत उन्हें अध्यक्ष पद से हटाने की कवायद की जा रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी के 10 विधायकों का ग्रुप मुझे अध्यक्ष पद से हटाने की कवायद में जुटा हुआ है। उन्होंने साफ किया कि पार्टी में भितरघात का खेल चल रहा है, जिसमें पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेता भी शामिल हैं।

राहुल गांधी से बिहार कांग्रेस के विधायक

राहुल गांधी से बिहार कांग्रेस के विधायक

इस बीच बिहार कांग्रेस के कुछ विधायकों ने दिल्ली पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की है। इस मुलाकात में अशोक चौधरी शामिल नहीं थे। इस मुलाकात को लेकर भी अशोक चौधरी ने सवाल खड़े किए हैं। बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक चौधरी ने दावा किया कि 27 विधायकों में से करीब 18 विधायक उनके साथ हैं।

अशोक चौधरी ने साधा निशाना

अशोक चौधरी ने साधा निशाना

अशोक चौधरी करीब 4 साल से बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष हैं, बावजूद इसके कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी के 20 से ज्यादा विधायकों से दिल्ली में मिल रहे हैं। इस मुलाकात में प्रदेश अशोक चौधरी को नहीं बुलाया गया। इसको लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है। इस बीच अशोक चौधरी ने कहा कि मेरे पिता इस पार्टी में करीब 50 साल तक रहे। मैं भी इस पार्टी में पिछले 25 साल से हूं।

बिहार कांग्रेस में सबकुछ ठीक नहीं

बिहार कांग्रेस में सबकुछ ठीक नहीं

अशोक चौधरी ने कहा कि मेरे अध्यक्ष रहते हुए पार्टी बिहार में 4 सीट से 27 सीट पर पहुंची है। वहीं विधान परिषद में पहले हमारी संख्या शून्य थी, अब हमारे 6 सदस्य हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी को मुझ पर विश्वास है लेकिन कुछ वरिष्ठ नेता मुझे पद से हटाने की कोशिश कर रहे हैं। फिलहाल देखना दिलचस्प होगा कि बिहार कांग्रेस में जारी घमासान कब तक में थमेगा।

English summary
Rahul Gandhi meets legislators Amid rumours of split in Bihar Congress.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X