मैं जानता हूं कि... इजाज़त नहीं मिलने के बाद भी Rahul Gandhi पहुंचे अंबेडकर छात्रावास, जानिए फिर क्या कुछ कहा

Rahul Gandhi Bihar Visit: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बिहार दौरे ने विवाद को जन्म दे दिया है। गुरुवार को उनके दरभंगा दौरे को लेकर आयोजकों और अधिकारियों के बीच तनाव बना रहा। अंबेडकर छात्रावास में कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति न मिलने के बावजूद राहुल गांधी वहां पहुंचे। छात्रों को संबोधित किया। राहुल गांधी की पुलिस से झड़प भी हुई।

प्रशासन ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बार-बार आग्रह किया कि वे अपना कार्यक्रम टाउन हॉल में आयोजित करें। लेकिन, वे अंबेडकर छात्रावास में ही कार्यक्रम आयोजित करने पर अड़े रहे। राहुल गांधी के दरभंगा पहुंचने पर समर्थकों का उत्साह चरम पर पहुंच गया और वे अपने कार्यक्रम स्थल के चयन पर अड़े रहे।

Rahul Gandhi Bihar Visit

पुलिस ने गांधी और उनके समर्थकों को कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने से पहले काफी देर तक रोके रखा। राहुल गांधी अपने कार में बैठ रहे, प्रशासनिक मंजूरी नहीं मिलने पर वह कार से बाहर निकले और अंबेडकर छात्रावास की तरफ़ चल दिए। पुलिस द्वारा ने रोकने की काफी कोशिश की लेकिन वह नागमंदिर तक पहुंच ही गए।

राहुल गांधी के समर्थक और पुलिस के बीच हाथापाई हुई क्योंकि वह बिना आधिकारिक अनुमति के छात्रावास परिसर में पहुंचे थे। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश जारी रखी, लेकिन छात्रों को संबोधित करने से रोकने में असफल रही। राहुल गांधी ने कहा कि प्रशासन और एनडीए सरकार ने उनके दौरे को रोकने की कोशिश की, लेकिन जब तक मुझे जनता का साथ है, कोई रोक नहीं सकता।

छात्रावास में दलित छात्रों के साथ हो रहे व्यवहार पर राहुल गांधी ने चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि "मैं जानता हूं कि इस छात्रावास में दलित छात्रों के साथ कैसा व्यवहार किया जाता है,"। राहुल गांधी ने छात्रों से वादा किया कि बिहार में उनकी पार्टी सत्ता में आई तो हॉस्टल के हालात में सुधार किए जाएगा, दलित छात्रों के साथ कोई भेदभाव नहीं किया जाए।

राहुल गांधी ने कहा कि केंद्र सरकार ने देश भर में जाति जनगणना कराने पर सहमति जताई है। "मैंने कहा था कि केंद्र सरकार को जाति जनगणना करानी होगी और देखिए, आखिरकार केंद्र सरकार हमारी बात पर सहमत हो गई है। अब पूरे देश में गणना होगी"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+