बिहारः पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह का आज होगा पैतृक गांव में अंतिम संस्कार
पटना। पूर्व केंद्रीय मंत्री और राजद नेता रघुवंश प्रसाद सिंह का रविवार को दिल्ली के एम्स में निधन हो गया। इसके बाद उनका पार्थिव शरीर दिल्ली से इंडिगो की फ्लाइट के जरिये पटना एयरपोर्ट लाया गया है। इस दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी और बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी सहित कई नेताओं ने श्रद्धांजलि दी।

रघुवंश प्रसाद सिंह को श्रद्धांजलि देने एयरपोर्ट पर बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह, पूर्व मंत्री बिहार आलोक मेहता सहित राजद के सैकड़ों कार्यकर्ता पहुंचे और उनके पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण किया। पटना एयरपोर्ट के बाद सिंह का पार्थिव शरीर बिहार विधानसभा परिसर में अंतिम दर्शन के लिए लाया गया है और फिर बाद में पटना स्थित उनके आवास 143 MLA कॉलोनी कौटिल्य नगर ले जाया जाया गया।
जबकि कौटिल्य नगर में ही रात्रि ठहराव का कार्यक्रम है। इसके बाद सोमवार सुबह रघुवंश प्रसाद सिंह की शव यात्रा को वैशाली गढ़, माहनर, पन्नापुर और शाहपुर में घुमाया जाएगा। जबकि राजद नेता का अंतिम संस्कार सोमवार दोपहर उनके गांव मजलिसपुर में किया जाएगा। बता दें कि पिछले कई दिनों से रघुवंश सिंह की हालत लगातार नाजुक बनी हुई थी।

Recommended Video
बताया जा रहा था कि उनको सांस लेने में भी दिक्कत हो रही थी। रविवार सुबह रघुवंश बाबू के परिवारवालों ने बताया था कि वो अभी भी वेंटिलेटर पर ही हैं और उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। मालूम हो कि रघुवंश प्रसाद सिंह का इलाज 4 अगस्त से ही दिल्ली स्थित एम्स में चल रहा था और वो पिछले चार दिनों से वेंटिलेटर पर थे। रघुवंश प्रसाद सिंह अपने दो भाइयों में बड़े थे। उनके छोटे भाई रघुराज सिंह का पहले ही देहांत हो गया है।
रघुवंश प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी जानकी देवी भी अब इस दुनिया में नहीं हैं। रघुवंश बाबू को दो बेटे और एक बेटी है। रघुवंश प्रसाद सिंह के परिवार से उनके अलावे कोई दूसरा सदस्य राजनीति में सक्रिय नहीं है। रघुवंश प्रसाद के दोनों बेटे इंजीनियरिंग की पढ़ाई करके नौकरी कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications