Raghopur Vidhan Sabha Result 2025: हारते-हारते आखिरकर जीत गए तेजस्वी यादव, मिले एक लाख से ज्यादा वोट
Raghopur Assembly Election Result 2025 LIVE: बिहार की सबसे हाईप्रोफाइल सीट राघोपुर पर मुकाबला इस बार बेहद रोमांचक है। RJD उम्मीदवार और महागठबंधन के सीएम फेस तेजस्वी यादव 14 हजार वोटों से जीत गए हैं। भाजपा उम्मीदवार सतीश कुमार दूसरे नंबर पर हैं।
बीजेपी के सतीश कुमार 2010 में राबड़ी देवी को हराकर इस सीट पर बड़ा उलटफेर कर चुके हैं। इस चुनाव में भी वो कई राऊंड की गिनती में तेजस्वी यादव से आगे रहें। कई बार ऐसा भी हुआ कि तेजस्वी हजारों वोटों से पीछे रहे हैं। लेकिन हारते-हारते तेजस्वी यादव आखिरकर जीत गए हैं। तेजस्वी यादव को एक लाख 17 हजार से ज्यादा वोट मिले हैं।

राघोपुर का सियासी इतिहास : लालू परिवार का गढ़ और बिहार की सबसे हॉट सीट
राघोपुर विधानसभा सीट (निर्वाचन क्षेत्र संख्या 124) बिहार की सबसे चर्चित और राजनीतिक रूप से प्रभावशाली सीटों में गिनी जाती है। यह वैशाली जिले में गंगा के दियारा क्षेत्र में स्थित है, जिसकी सामाजिक और भौगोलिक बनावट हमेशा से चुनावी समीकरणों को प्रभावित करती रही है।
इस सीट की पहचान राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार से जुड़ी रही है। लालू प्रसाद और उनकी पत्नी राबड़ी देवी दोनों यहां से विधायक रह चुके हैं। हालांकि एक दौर में जेडीयू ने भी इस गढ़ में सेंध लगाई थी। फिलहाल यह सीट बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के पास है, जिन्होंने 2015 और 2020 में लगातार जीत दर्ज की। 2025 के चुनाव में एक बार फिर राघोपुर की लड़ाई पूरे बिहार का सियासी तापमान बढ़ा चुकी है।
राघोपुर विधानसभा चुनाव परिणाम 2025: सभी उम्मीदवारों के नाम
- उमेश महतो (RJbP)
- तेजस्वी प्रसाद यादव (RJD): जीते
- शीलम झा (AHFB)
- सतीश कुमार (BJP)
- राम बाबू राय (JtAP)
- राजू कुमार (AAP)
- प्रेम कुमार (JanshaktiJD)
- मोहम्मद रिजवानुल आज़म (JDR)
- कविता कुमारी (BiharJP)
- चंचल कुमार (JSP)
- बलिराम सिंह (IND)
- बैद्यनाथ कुमार साह (IND)
- अनिल सिंह (NCP)















Click it and Unblock the Notifications