तेजस्वी के जवाब से संतुष्ट नहीं ED, आज राबड़ी देवी से होगी पूछताछ
तेजस्वी से पूछताछ के बाद उनके जवाब से ईडी संतुष्ट नहीं हुई और दोबारा पूछताछ के लिए बुलाने की बात कही तो दूसरी तरफ आज बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से प्रवर्तन निर्देशालय की टीम पूछताछ करेगी।
पटना। बेनामी संपत्ति और भ्रष्टाचार का आरोप झेल रहे लालू एंड फैमिली की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई से पूछताछ के बाद प्रवर्तन निर्देशालय के सामने बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पूछताछ के लिए पहुंचे थे। जहां ईडी ने उनसे 8 घंटे तक पूछताछ की थी, जिसमें कई सवालों के साथ-साथ घोटाले से जुड़े कई बातों का जिक्र किया गया था। हर सवाल के जवाब में तेजस्वी यादव हां या ना में जवाब देते रहे तो कुछ ऐसे भी सवाल थे जिसमें वो उलझ गए। हालांकि पूछताछ के बाद उनके जवाब से ईडी संतुष्ट नहीं हुई और दोबारा पूछताछ के लिए बुलाने की बात कही तो दूसरी तरफ आज बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से प्रवर्तन निर्देशालय की टीम पूछताछ करेगी। बता दें की रेलवे होटल आवंटन में हुए कथित भ्रष्टाचार से संबंधित मामले की जांच की जा रही है और इसी जांच के लिए लालू प्रसाद यादव परिवार से पूछताछ चल रही है। आज से कुछ महीने पहले मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम के प्रावधानों के तहत राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार के खिलाफ अपराधिक मामला दर्ज किया गया था।

हां या ना बोलते रहे तेजस्वी, अब मां की बारी
जानकारी के मुताबिक मंगलवार को जब प्रवर्तन निर्देशालय के कार्यालय में पूछताछ के लिए उपमुख्यमंत्री पहुंचे तो उनसे मनी लॉउंड्रिंग के पहलू पर 8 घंटे तक लगभग 65 सवाल पूछे गए। सभी सवालों में होटल टेंडर के साथ-साथ गिफ्ट में दी हुई जमीन के बारे में भी पूछा गया। हालांकि पूछताछ के दौरान तेजस्वी यादव कुछ सवालों का जवाब हां या ना में देते रहे। कुछ सवालों के जवाब देने में उन्होंने कहा कि मुझे इसके बारे में पता नहीं है। आधिकारिक सूत्रों की माने तो अधिकतर सवालों के जबाव में तेजस्वी चुप रहे। वो मंगलवार दोपहर 12:30 बजे दिल्ली स्थित प्रवर्तन निर्देशालय के कार्यालय पहुंचे थे, जहां पहले उन्हें खाना खिलाया गया, फिर उनसे पूछताछ शुरू की गई। आइए जानते हैं ईडी के पूछे गए सवाल...

तेजस्वी से पूछे गए ये सवाल
* इतनी कम उम्र में इतनी संपत्ति कैसे आई, कितने गिफ्ट में मिले...?
* कितने बैंक खाते हैं और उनका ब्योरा क्या है? आधार नंबर क्या है...?
* सरला गुप्ता से क्या कारोबारी रिश्ते हैं और डिलाइट मार्केटिंग कंपनी पर स्वामित्व कैसे आया...?
* क्या कोचर बंधु को जानते हैं? बाजार दर से कम पर आपके परिवार को ये जमीन किसके इशारे पर दी गई, पैसे का स्रोत क्या है...?
* क्या आपने ये संपत्ति खुद खरीदी है या परिवार के किसी सदस्य ने इसमें मदद की है...?
* एबी एक्सपोर्ट कंपनी क्या काम करती है...?

YES/No ही करेंगी राबड़ी!
आपको बता दें कि इस मामले में लालू प्रसाद के परिवार के सदस्यों और अन्य के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया है। जिसमें राजद सांसद प्रेमचंद गुप्ता की पत्नी सरला गुप्ता और अन्य लोगों से पूछताछ कर चुकी है तो आज रावड़ी देवी से पुछताछ होगी।












Click it and Unblock the Notifications