मेरे दोनों बेटों के बीच कोई विवाद नहीं, वह मिलकर काम कर रहे हैं- राबड़ी देवी

लालू के जन्मदिन पर राबड़ी देवी ने साफ किया कि उनके दोनों बेटों के बीच में किसी तरह का कोई मनमुटाव नहीं है। यह अफवाहें जानबूझ कर फैलाई जा रही हैं। इस कार्यक्रम में राबड़ी ने नीतिश कुमार पर भी कटाक्ष किया। सोमवार को लालू यादव का 71वां जन्मदिन मनाया गया। कार्यक्रम लालू के छोटे बेटे तेजस्वी यादव के घर संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में उनके बडे बेटे तेजप्रताप और लालू की पत्नी व पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी शामिल हुईं।

Rabri devi saysthere is no inner conflict between the brothers.

राबड़ी देवी ने कहा कुछ लोग जानबूझ कर पैदा कर रहे है गलतफहमी
राबड़ी देवी ने कहा कि वह लालू के साथ नीतिश की भी लंबी उम्र की कामना करती हैं । इधर सीएम नीतीश ने भी लालू प्रसाद को ट्वीट करके बधाई दी है। उन्होंने लालू के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की। इस कार्यक्रम में पत्रकारों ने राबड़ी देवी से उनके दोनों बेटों के बीच चल रहे विवाद पर प्रतिक्रिया चाही। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके बेटों के बीच संबंध बिल्कुल सामान्य हैं। कुछ लोग जानबूझ कर उनके बीच गलतफहमी पैदा करने का प्रयास कर रहे हैं। इस कार्यक्रम में लालू प्रसाद यादव शामिल नहीं हो सके हैं। वो चारा घोटाले के आरोप में जेल में सजा काट रहे हैं।

मैं तेजस्वी के खिलाफ नहीं हूं
पिछले कुछ दिनों से ये खबरें आ रही थीं कि लालू के बडे बेटे तेजप्रताप अपने छोटे भाई तेजस्वी से नाराज चल रहे हैं। उनके एक टवीट के बाद इस कयास को अधिक बल मिला था। रविवार को इस पर उन्होंने सफाई दी। उन्होंने कहा कि पारिवारिक कलह की सारी खबरें झूठी हैं। ऐसा कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर रहे हैं। मालूम हो कि रामचंद्र पूर्वे पार्टी के काफी अनुभवी नेता हैं और इन्हें लालू प्रसाद का भी करीबी माना जाता है।

ट्वीट से शुरु हुआ विवाद
ये पूरा पार्टी मामला उस वक्त मीडिया में छाया जब तेजप्रताप ने ट्वीट किया, "मेरा सोचना है कि मैं अर्जुन को हस्तिनापुर की गद्दी पर बैठाऊं और खुद द्वारका चला जाऊं। अब कुछेक 'चुगलों' को कष्ट है कि कहीं मैं किंग मेकर न कहलाऊं. राधे राधे।" उनके इस टवीट के बाद अलग- अलग मायने निकाले जाने लगे। सोमवार को लालू के जन्मदिन पर दोनों भाईयों ने साथ में केट काटा तो संभव है कि इस तरह के कयास लगने अब कम हो जाएं कि दोनों भाईयों के बीच कुछ मन मुटाव चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+