बीमार होकर भी राबड़ी कैसे कर रही हैं छठ की कठिन तैयारी, देखिए
Recommended Video

पटना। बिहार में आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत हो चुकी है। नहाय-खाय के बाद अब छठ व्रती आज खरना करेगी व्रती दिनभर उपवास रखने के बाद शाम को शुद्ध घी और दूध में बने प्रसाद को भगवान को भोग लगाते हुए सभी को प्रसाद देगी । छठ की तैयारी राजधानी पटना से लेकर पूरे बिहार में जोर-शोर से की जा रही है। आम से लेकर खास लोगों के यहां छठ की तैयारी हो रही है। यह पर्व आस्था का प्रतीक माना जाता है और इसमें छठ व्रती नहाय-खाय से लेकर छठ-पारन तक बिल्कुल नियम-निष्ठा से रहती हैं।

छठ पर्व का खरना आज
आज बुधवार को छठ पर्व का खरना है जहां पूरे दिन छठ व्रती बिना अन्न-जल ग्रहण किए शाम को शुद्ध दूध से बनी खीर व शुद्ध घी से बनी हुई रोटी का भोग लगाती है। यह परंपरा सदियों से चलती आ रही है। छठ पर्व से कुछ दिन पहले ही छठ व्रतियों द्वारा मिट्टी के बने चूल्हे तैयार किए जाते हैं जिस पर शुद्ध जलावन के जरिए छठ का प्रसाद बनाया जाता है जिसे भगवान को भोग लगाने के बाद सभी ग्रहण करते हैं। वहीं छठ व्रती डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद ही कुछ ग्रहण करते हैं।

आवास पर राबड़ी कर रही हैं तैयारी
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भाभी से लेकर लालू प्रसाद यादव की पत्नी राबड़ी देवी तक सभी छठ पर्व में लगी हुई हैं। जहां लालू प्रसाद यादव की पत्नी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी नहाय खाय के साथ चार दिवसीय छठ पर्व के अनुष्ठान को अपने आवास 10 सर्कुलर रोड पर कर रही हैं।

स्पाइन और शुगर की बीमारी से परेशान हैं राबड़ी
आपको बताते चलें कि इस बार राबड़ी देवी के छठ पूजा नहीं करने को लेकर चर्चा हो रही थी लेकिन इसी बीच लालू प्रसाद यादव ने कहा की राबड़ी देवी अपनी बेटी के कहने पर तबीयत नहीं ठीक होने के बावजूद परिवार और राज्य में सुख-शांति-विकास के लिए इस बार छठ पूजा कर रही हैं। राबड़ी देवी को स्पाइन में परेशानी और शुगर की बीमारी है जिस वजह से वह 36 घंटे तक पूजा अनुष्ठान करने में अपने आपको असमर्थ जता रही थी लेकिन दोनों बेटियों के कहने पर इस बार वह छठ करने को तैयार हुई।

लालू के घर में उत्सव
लालू प्रसाद यादव के यहां इस बार छठ पूजा में बेटी, दामाद, नाती, नतनी सभी पहुंचे हुए हैं। पिछली बार स्वस्थ नहीं होने की वजह से राबड़ी देवी छठ पर्व नहीं कर पाई थीं और कहा था कि अब छठ पर्व उसी वक्त करेंगे जब हमारे दोनों बेटे की शादी हो जाएगी लेकिन लालू प्रसाद यादव का कहना है कि हम और हमारे पूरे परिवार की छठ महापर्व में गहरी आस्था है। राबड़ी जब से उनके घर में आई हैं तब से छठ पूजा कर रही हैं। छठ में उत्सव-सा माहौल रहता है।

राबड़ी खुद बनाती हैं प्रसाद
आपको बताते चलें कि छठ पर्व को लेकर राबड़ी देवी खुद चूल्हा बनाती हैं और गेहूं सुखाते हुए खुद प्रसाद तैयार करती है। उनके इस पूजा में पिछली बार नीतीश कुमार के साथ-साथ कई बिहार के राजनीतिक लोग शामिल हुए थे और उनके हाथों बने प्रसाद को ग्रहण किया था। इस पर्व को लेकर राबड़ी देवी का कहना है कि यह पवित्रता का पर्व है और इसमें जाति धर्म को छोड़ सभी एक होते हैं तथा सद्भावना की ऐसी मिसाल किसी अन्य त्यौहार में नहीं देखने को मिलती है।












Click it and Unblock the Notifications