Bihar: राबड़ी देवी JDU एमएलसी संजय सिंह पर क्यों हुईं गुस्सा? कर दी खिंचाई, जानिए पूरा मामला

बिहार में महागठबंधन से जदयू के अलग होने बाद से लगातार सियासी गलियारों में हलचल तेज है। मंगलवार (13 फरवरी) को तो विधानसभा में सदन की कार्यवाही खत्म होने के बाद भी आरजेडी नेता राबड़ी देवी का गुस्सा खत्म नहीं हुआ। उन्होंने जदयू विधान परिषद सदस्य संजय सिंह की जमकर खिंचाई की। राबड़ी ने जेडीयू नेता को चुनौती देते हुए कहा लालू सिंह के खिलाफ लगाए जाने वाले नारे का समय आने पर आरजेडी जवाब देगी।

राबड़ी देवी ने विधान परिषद की कार्यवाही के बाद जदयू नेता को आगामी चुनाव और बिहार के राजनीतिक समीकरण में जदयू की उम्मीदों को लेकर एक चुनौती दी। दरअसल, विधान परिषद की कार्यवाही के दौरान पूर्व सीएम लालू यादव के खिलाफ नारे को लेकर आरजेडी नेता राबड़ी का गुस्सा सांतवे आसमान पर था। उनका ये गुस्सा सदन से बाहर भी जारी जारी रहा और जैसे से जदयू नेता संजय सिंह सामने पड़े, राबड़ी उनकी जमकर खिंचाई की। पूर्व सीएम राबड़ी ने पूछा कि सदन में इस तरह के नारे कौन लगा रहा था।

Rabri Devi get angry at JDU MLC

विधान परिषद से बाहर निकलते हुए बिहार की पूर्व CM राबड़ी देवी (Rabdi Devi) ने जेडीयू नेता संजय सिंह की जमकर क्लास लगाई। उन्होंने अपने ठेठ भोजपुरिया अंदाज में कहा,..." केकर मुर्दाबाद के नारा लगावत रहा... ठीक बा समय आवे द ...।"

दरअसल, बिहार विधान परिषद में मंगलवार को कार्यवाही के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच लगातार नारेबाजी की जा रही थी। इस बीच जेडीयू एमएलसी संजय सिंह और NDA नेताओं के द्वारा लगातार लालू यादव मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे, जिसे सुनकर राबड़ी देवी को काफी बुरा लगा और वे जब सदन ने बाहर निकलीं और संजय सिंह सामने पड़े तो उन्होंने तीखे अंदाज में सवाल किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+