सीएम नीतीश कुमार की इस फोटो पर राबड़ी देवी ने कहा- मोदी के पैर पर गिरने की नीतीश की कुछ तो मजबूरी होगी
पटना। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण में सीएम नीतीश कुमार शरीक हुए। इस दौरान मंच पर उन्होंने पीएम मोदी और सीएम योगी से मुलाकात भी की, जिसकी तस्वीर अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बिहार में विपक्ष राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं ने इस तस्वीर को ट्वीट कर नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला है।

इसी कड़ी में बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने भी सीएम नीतीश कुमार की इस तस्वीर को लेकर हमला बोला है। मीडिया से बातचीत करते हुए राबड़ी देवी ने कहा कि योगी के शपथग्रहण में मोदी के पैर पर गिरने की नीतीश की कुछ तो मजबूरी रही होगी।
Recommended Video
राबड़ी देवी ने कहा कि बिहार के साथ केंद्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार है। यहां से लेकर वहां तक बहुत कुछ देखना पड़ता है। नीतीश जी लखनऊ गए तो प्रधानमंत्री के पैर पर ही गिर गए। राबड़ी ने कहा कि कुछ मजबूरी तो जरूर रही होगी, जो बिहार सीएम को ऐसा करना पड़ा।
वहीं राष्ट्रीय जनता दल के ऑफिसियल ट्विटर अकाउंट से भी इस तस्वीर को लेकर ट्वीट किया गया है। ट्वीट करते हुए लिखा कि "मिट्टी में मिल जाऊँगा,भाजपा में नहीं जाऊँगा।" अब बस मिट्टी में लेटकर पैर पकड़ना ही बाक़ी बचा है। आज की तस्वीर! वहीं राजद के पूर्व सांसद सरफराज आलम ने ट्वीट करते हुए कहा कि जब आप बार बार अपनी बातों से पीछे हटीएगा, तो स्वयं के इज्जत को घटाइयेगा।












Click it and Unblock the Notifications