Uniform Civil Code पर सवाल पूछे जाने पर सीएम नीतीश कुमार बोले- 'बहुत गर्मी है...सब बात होगी बाद में'

Uniform Civil Code पर सवाल पूछे जाने पर

बिहार में इन दिनों तापमान 40 डिग्री पार हो रहा है, पारा चढ़ने के बाद गर्मी से लोग बेहाल हैं। वहीं प्रदेश के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार भी गर्मी से काफी त्रस्‍त नजर आए।

सोमवार को नीतीश कुमार जब बिहार विधानसभा से बाहर छतरी में निकले तो पत्रकारों ने उन्‍हें घेर लिया और सवाल करने लगे, गर्मी से बेहाल नीतीश कुमार ने समान नागरिक संहिता (UCC) पर पूछे गए सवाल पर बहुत गर्मी होने का हवाला देकर बात को टाल दिया।

nitish-kumar

दरअसल, मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार से मीडिया ने समान नागरिक संहिता के बारे में सवाल पूछा, तो दपसीना पोछते हुए बहुत गर्मी है...सब बात होगी बाद में, अभी बहुत गर्मी है। ये कहते हुए सीएम नी‍तीश कुमार आगे निकल गए।

बता देंं मोदी सरकार लंबे समय से देश में समान नागरिक संहिता को लागू करने पैरवी कर रही है। वहीं इन दिनों समान नागरिक संहिता लागू करने की तैयारी भी तेज हो चुका है।

समान नागरिक संहिता पर आम जनता की राय और उनके बीच विचार-विर्मश करने के लिए 22वें विधि आयोग (Law Commission) ने प्रोसेस शुरू कर दिया है।

आयोग इस पर लोगों की राय जानने के लिए सार्वजनिक संस्‍थानों, धार्मिक संस्‍थानों और संगठन प्रतिनिधियोएक माह के अंदर इस पर उनकी राय मांगी है।

गौरतलब है कि नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) की समान नागरिक संहिता पर पहले जो अपनी राय रखी थी उसमें उसने कहा था कि समान नागरिक संहिता धर्मों, समुदायों के लोगों को इसे लागू करने से पहले विश्‍वास में लिया जाना चाहिए।

2017 में तत्‍कालीन विधि आयोग के अध्‍यक्ष बी एस चौहान को नीतीश कुमार ने जो पत्र लिखा था उसका हवाला पार्टी के प्रवक्‍ता केसी त्‍यागी ने दिया है। विधि आयोग को लिखे पत्र में नीतीश कुमार ने लिखा था कि समान नागारिक संहिता को लोगों के कल्‍याण के लिए सुधार के उपाय के रूप में देखा जाना चाहिए ना कि किसी राजनीतिक फायदे के रूप में।

वहीं बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार से नाता तोड़कर जीतन मांझी के लिए कहा जा रहा है कि वो जल्‍द ही एनडीए का दामन थाम सकते है। सीएम नी‍तीश कुमार 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी पार्टियों को भाजपा के खिलाफ एक जुट करके एक विपक्षी दलों को बड़ा मोर्चा तैयार करने में जुटे है, और पटना में जल्‍द विपक्षी पार्टियों की एक बैठक करने वाले है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+