Purnia News: ‘चिकन चावल खा के सोया और उठा ही नहीं’ 1 ही परिवार के 3 लोगों की मौत से लोगों में दहशत
Purnia News Today: बिहार के पूर्णिया जिले से एक ही परिवार के 3 लोगों के मौत की ख़बर सामने आई है। वहीं दो लोग बीमारी की चपेट में हैं, अज्ञात बीमारी से लोगों के दिलों में दहशत है। रामपुर मुसहरी टोला (मुफस्सिल थाना क्षेत्र) में सामने आए इस मामले पर सिविल सर्जन भी साफ नहीं बता पा रहे हैं, कि आखिर कौन सी बीमारी है।
सिविल सर्जन पीके कनौजिया वायरल डायरिया या फूड प्वाइजनिंग के की आशंका जता रहे हैं। फिलहाल जांच के लिए सैंपल भेज दिया गया है। अज्ञात बीमारी की वजह से लोगों के दिलों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों काकहना है कि पहले एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं अब दो और लोग बीमारी की चपेट में हैं।

आज फिर उसी परिवार के मितेन और प्रेग्नेंट महिला मुन्नी देवी बुरी तरह से बीमार हो गई हैं। वहीं इस मामले के बाद गांव में मेडिकल टीम के साथ-साथ, पीएचइडी विभाग की टीम और एम्बुलेंस को तैनात रखा गया है। किसी भी हालात से निपटने के लिए प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग मुस्तैद है।
पंचायत के मुखिया निरंजन उरांव ने बताया कि वासुदेव ऋषि का बेटा अखिलेश 18 जुलाई को अपने पत्नी के साथ गाजियाबाद से घर आया था। वहां से पीठा लाया था, जो कि पूरे परिवार ने साथ मिलकर खाया। राते में चिकन चावल खाया, इसके बाद ही अखिलेश को पेट दर्द और लूज मोशन की शिकायत हुई।
दवा खाने के बाद सोने गया और उसी रात मौत हो गई। इसके दो दिन बाद 21 जुलाई को अखिलेश की 80 वर्षीय दादी अशिया देवी के भी पेट में अचानक दर्द हुआ और उनकी मौत हो गई। 22 जुलाई को अखिलेश के छोटे भाई मिथुन को भी पेट दर्द और लूज मोशन की शिकायत हुई। इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, उसकी भी मौत हो गई।
आज सुबह फिर अखिलेश के भाई मितेन को ठीक वैसी ही समस्या (उल्टी, पेट दर्द और लूज मोशन) हुई। इलाज के लिए GMCH ले जाया गया। जगहां से उसे भागलपुर रेफर किया गया है। इस मामले के बाद
मेडिकल और पीएचइडी विभाग की टीम सभी लोगों का कोविड और दूसरा टेस्ट कर रही है। फागिंग और ब्लीचिंग छिड़काव भी करवाया जा रहा है। पानी की भी जांच हो रही है।
ग्रामीणों की मानें तो सिर्फ उसी परिवार में यह मामले पेश आया है। आस-पास के लोगों बिल्कुल स्वस्थ्य है, लेकिन डर का माहौल बना हुआ है। इस मामले में पूर्णिया डीएम कुंदन कुमार ने भी संज्ञान लिया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और स्वास्थ्य विभाग की टीम को गांव में लगातार कैंप करने और तुरंत इलाज की व्यवस्था करने का सख्त निर्देश दिया है।












Click it and Unblock the Notifications