Bihar News: ‘मेरी दुनिया उजड़ गई, पापा आपके बिना मैं कुछ नहीं’, पूर्णिया सांसद Pappu Yadav के पिता का निधन
Pappu Yadav Father Died: बिहार के पूर्णिया लोकसभा सीट से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के पिता का निधन हो गया है। पप्पू यादव पिता की मौत के बाद पूरी तरह टूट चुके हैं। वहीं उनके समर्थक ढाढस बंधाने के लिए जुट रहे हैं। पक्ष विपक्ष के नेता सांत्वना दे रहे हैं। पटना एम्स में पप्पू यादव के पिता का इलाज चल रहा था, वह काफी दिनों से वेंटिलेटर पे थे।
पिता की मौत के बाद पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने सोशल मीडिया पर बहुत मार्मिक संदेश लिखा। मेरी दुनिया उजड़ गई! मेरे सृजनकर्ता, आदर्श, मेरे विचार केंद्र, मेरे प्रेरणाश्रोत, मेरे पथप्रदर्शक, मेरी शक्ति के उत्स पिताजी नहीं रहे! पापा आपके बिना मैं कुछ नहीं!

11 घंटे पहले पप्पू यादव ने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा था कि "मैंने ईश्वर को तो कभी नहीं देखा, लेकिन महसूस करने की कोशिश जरूर की है। एक इंसान होने के नाते जितना मैं ईश्वर को समझ सकता हूं, मैंने वह प्रयास किया। अगर इंसान वास्तव में ईश्वर को समझ पाता, तो शायद यह दुनिया और समाज कहीं अधिक खूबसूरत होते।
Recommended Video
हमने भगवान की पूजा तो की, पर शायद उन्हें सच्चे मन से महसूस नहीं किया। अगर ऐसा होता, तो इंसानियत भी शायद अपने सही स्वरूप में होती। मैंने अपने पापा में ईश्वर को देखा है। मैं आप सबों से आग्रह करूंगा कि मेरे पापा के लिए दुआ और प्रार्थना करें और आज सुबह उनके सिर से पिता का साया उठ गया।












Click it and Unblock the Notifications