'24 घंटे के अंदर जान से मार दिया जाएगा', पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को फिर लॉरेंस गैंग से धमकी
Pappu Yadav Death Threat: पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव को एक बार फिर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने जान से मारने की धमकी दी है। धमकी से पता चलता है कि गैंग के सदस्य उनके काफी करीब हैं और किसी भी समय हत्या को अंजाम दे सकते हैं। यह पहली बार नहीं है जब पप्पू यादव को इस तरह की धमकियों का सामना करना पड़ा हो।
दावा किया गया है कि लॉरेंस गैंग के गुर्गे पप्पू यादव के काफी करीब पहुंच चुके हैं और कभी भी उनकी हत्या की जा सकती है। धमकी में दावा किया गया है कि 24 घंटे के अंदर उनको जान से मार दिया जाएगा।

बुलेटप्रूफ लैंड क्रूजर गाड़ी गिफ्ट
इससे पहले भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े सदस्य की ओर से पप्पू यादव को इसी तरह की जान से मारने की धमकी दी थी। बाद में पुलिस ने उसे पूर्णिया से गिरफ्तार किया था। लगातार मिल रही इन धमकियों के बाद एक करीबी दोस्त ने पप्पू यादव को उनकी सुरक्षा के लिए बुलेटप्रूफ लैंड क्रूजर गाड़ी गिफ्ट की थी।
मालूम हो कि 25 नवंबर को पूर्णिया सांसद के पूर्णिया स्थित अर्जुन भवन कार्यालय में बुलेटप्रूफ गाड़ी पहुंचाई गई। पप्पू यादव ने बताया कि यह गाड़ी इतनी सुरक्षित है कि रॉकेट लॉन्चर भी इसे नुकसान नहीं पहुंचा सकता। लगातार धमकियों के बीच उनकी सुरक्षा बढ़ाने के लिए यह कदम उठाया गया है।
घर पर बढ़ाई गई सुरक्षा
मुंबई में एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद पप्पू यादव के खिलाफ धमकियां बढ़ गई हैं। पूर्णिया में उनके आवास अर्जुन भवन पर संभावित हमलों के बारे में चेतावनी दी गई है। सुरक्षा बढ़ाने के लिए उनके घर पर हथियार डिटेक्टर दरवाजा लगाया गया है, ताकि बिना तलाशी के कोई भी अंदर न आ सकें।
हाल ही में मिली धमकी में दावा किया गया है कि यादव को 24 घंटे के भीतर मार दिया जाएगा। इस तरह के खतरनाक संदेशों के कारण उनके आवास के आसपास सतर्कता बढ़ा दी गई है और निजी सुरक्षा उपाय किए गए हैं। स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, क्योंकि अधिकारी घटनाक्रम पर लगातार नजर रख रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications