बिहार: 11 साल पहले तोड़ी रिश्ते की मर्यादा, फिर किया प्रेम विवाह, अब नए इश्क में हैवान बना पति

पीड़िता ने बताया कि दूसरे धर्म की लड़की के चक्कर में मेरा पति मेरे साथ हैवानों से भी बुरा सलूक कर रहा है। पड़ोसियों को जब पति के इस करतूत के बारे में पता चला तो उन्होंने बहुत मुश्किल से मुझे जल्लादों के चंगुल से निकाला।

पूर्णिया, 19 जुलाई 2022: बिहार में पकड़ौआ शादी और प्रेम विवाह की ख़बरें आम बात हो गई है, लेकिन प्रेम विवाह के बाद पति की हैवानियत की ख़बर अपने आप में झंकझोर देने वाली है। ताज़ा मामला पूर्णिया जिले का है जहां रिश्तों की मर्यादा को तोड़ते हुए युवक ने 11 साल पहले प्रेम विवाह किया था लेकिन अब नए इश्क के चक्कर में अपनी पत्नी को प्रताड़ित कर रहा है ताकि पत्नी उसे तलाक दे दे। ग़ौरतलब है कि दोनो आपस में मौसेरे भाई-बहन थे। लेकिन इश्क का परवान ऐसा चढ़ा कि परिजनों ने दोनो की शादी करवा दी। अब 11 साल बाद युवक को दूसरी लड़की से मोहब्बत हो गई है और उसने शादी भी रचा ली है।

नए इश्क में हैवान बना पति

नए इश्क में हैवान बना पति

पीड़िता ने बताया कि दूसरे धर्म की लड़की के चक्कर में मेरा पति मेरे साथ हैवानों से भी बुरा सलूक कर रहा है। पड़ोसियों को जब पति के इस करतूत के बारे में पता चला तो उन्होंने बहुत मुश्किल से मुझे जल्लादों के चंगुल से निकाला। आपको बता दें कि पूर्णिया के मलहा टोली सठियारा (बायसी) 30 वर्षीय पिंकी देवी (पीड़िता) का मायका है। उसकी मौसी का घर (ससुराल) पलासी थाना के रामनगर गांव (अररिया) में है। पिंकी देवी ने अपने मौसी के बेटे शंकर शर्मा से प्रेम विवाह किया था।

11 साल पहले हुई थी शादी

11 साल पहले हुई थी शादी

ग्रामीणों ने बताया कि पीड़िता का अफ़ेयर मौसी के बेटे से चल रहा था, इसकी जानाकारी मिलने पर काफ़ी बवाल भी हुआ लेकिन प्रेमी और प्रेमिका की ज़िद पर 11 साल पहले शादी भी करवा दी गई। विवाह के बाद तीन बच्चे भी हुए। लेकिन अब 11 साल बाद युवक को फिर दूसरी लड़की से इश्क हो गया और उसने चुपके से प्रेमिका संग शादी रचा ली और उसे लेकर पुणे चला गया। पुणे से जब वापस लौटा तो पहली पत्नी पर तलाक देने का दबाव बनाने लगा। जब वह तलाक के लिए राज़ी नहीं हुई तो पति ने अपने घर वालों के साथ मिलकर युवती को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। पिटाई करने के साथ-साथ उसे बंधक भी बना लिया।

ग्रामीणों की मदद से लड़की छुड़ाया

ग्रामीणों की मदद से लड़की छुड़ाया

पड़ोसियों को 15 दिन बाद इसकी भनक लगी तो लड़की के घर वालों को मामले की पूरी जानकारी दी और फिर पति के चंगुल से पीड़िता को छुड़ाया। पीड़िता की मानें तो इन 15 दिनों में उसके पति और ससुरालवालों ने बहुत पीटा औऱ तालाक देने का हर रोज़ दबाव बनाया गया। उसने बाता कि शादी को 11 साल हो चुके हैं हमारे तीन बच्चे बैं। अब मेरे पति मुझसे तलाक चाहते हैं। मेरे पति शंकर ने कमरे में कैद कर रखा था। मुझे सिर्फ़ इतना ही खाना दिया जाता था जिससे मैं ज़िंदा रह सकूं। ग्रामीणों की मदद से मायके वालों ने पिंकी देवी कमरे से बाहर निकाला।

15 दिनों से किया जा रहा था प्रताड़ित

15 दिनों से किया जा रहा था प्रताड़ित

पिंकी देवी को 15 दिनों से प्रताड़ित किया जा रहा था, जब उसे कमरे से बाहर निकाला गया तो स्थिति बहुत ही गंभीर थी। इलाज के लिए आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं अररिया के पलासी थाना क्षेत्र का मामला होने की वजह से पलासी थाना में ससुराल वालों के ख़िलाफ़ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता के मायके वालों का कहना है कि मेरी बेटी जान न्योछावर करने वाले की नियत ऐसी बिगड़ी की वह अपनी पत्नि को ही 15 दिनों तक घर में बंधक बनाकर अत्याचार करते रहा ताकि उसे तालाक दे दे।

ये भी पढ़ें: बिहार में कांवड़ यात्रा को लेकर बढ़ी सुरक्षा, विभिन्न रूटों पर 45 हज़ार पुलिस बल तैनात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+