Purnia Election Result 2025: पूर्णिया में भाजपा के विजय कुमार को मिल प्रचंड जीत, सातों सीटों का भी जानें हाल
Purnia Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे इंडिया अलायंस के लिए किसी झटके से कम नहीं हैं। महागठबंधन को इस चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, दूसरी ओर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) जबरदस्त बहुमत के साथ सत्ता में वापसी कर रहा है।
हालांकि विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है, जहाँ एनडीए ने 200 सीटों का आंकड़ा पार कर लिया है। कुल 243 सीटों में से गठबंधन 202 सीटों पर आगे चल रहा है, जिससे उनकी जीत लगभग तय मानी जा रही है। दोपहर 2:00 बजे तक के रुझानों ने यह साफ कर दिया कि प्रदेश में एनडीए सरकार बनाने की राह पर है।
एनडीए में शामिल विभिन्न दलों के प्रदर्शन पर नजर डालें तो, भाजपा 91 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं, जद (यू) 81 सीटों पर आगे है। लोजपा (रालोद) 21 सीटों पर और हम (एस) 5 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। इसके अतिरिक्त, रालोद भी 4 सीटों पर आगे चल रहा है। इस चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) को निराशा हाथ लगी है।

पूर्णिया सीट
2020 के विधानसभा चुनावों में पूर्णिया की सात में से चार सीटें जीतने वाला इस बार पूर्णिया की अधिकांश सीटों पर अपनी जीत दर्ज करता नजर आ रहा है। पूर्णिया की सात विधानसभा सीटों, जिनमें कसबा, बनमनखी (अनुसूचित जाति), रूपौली, धमदाहा, पूर्णिया, अमौर और बायसी शामिल हैं।

पूर्णिया सीट विजय कुमार ने लगाई जीत की हैट्रिक
पूर्णिया विधानसभा सीट पर भाजपा के विजय कुमार खेमका का मुकाबला कांग्रेस के जितेंद यादव से था। जितेंद्र कुमार ने कांग्रेस के जीतेंद्र यादव को बुरी तरह से परास्त करते हुए पूर्णिया विधानसभा सीट जीत कर लगातार तीसरी बार विधायक बनने जा रहे हैं।
पूर्णिया सीट चुनाव परिणाम 2025
उम्मीदवार का नाम वोट्स परिणाम
- विजय कुमार खेमका 1,27,614 BJP - जीते
- जितेंद्र कुमार 94,392 CONG - हारे
- संतोष कुमार सिंह 3,701 JSP
- नोटा 1,436 NOTA -
- लखेंद्र साह 1,225 IND
- राजीव कुमार रॉय 1,128 BSP
- असलम आजाद 1,017 IND

पूर्णिया की सात सीटों पर कौन जीता?
कसबा विधानसभा सीट
कसबा से लोजपा (रा) ds नितेश सिंह ने जीत हासिल की है। कांग्रेस के मोहम्मद इरफान आलम को करारी हार का सामना करना पड़ा है।
बनमनखी विधासभा सीट
बनमनखी सीट जो सुरक्षित सीट है, इस सीट से भाजपा के कृष्ण कुमार ऋषि ने कांग्रेस के देव नारायण रजक को भारी वोटों के अंतर से हराया है।
धमदाहा विधानसभा सीट
धमदहा विधानसभा सीट से जेडीयू की उम्मीदवार और निवर्तमान मंत्री लेशी सिंह जीत हासिल की है। वहीं आरजेडी उम्मीदवार और पूर्व सांसद सांसद संतोष कुशवाहा को करारी हार का सामना करना पड़ा है।
बायसी विधान सभा सीट
बायसी से एआईएमआईएम के गुलाम सरवर ने जीत हासिल की है। भाजपा के विनोद यादव और आरजेडी के अब्दुस सुब्हान को करारी हार का सामना करना पड़ा है।
रूपौली विधान सभा सीट
रूपौली विधानसभा सीट पर 15 प्रत्याशियों को पछाड़ते हुए जेडीयू के कलाधर मंडल ने प्रचंण जीत हासिल की है। आरजेडी की बीमा भारती को करारी हार का सामना करना पड़ा












Click it and Unblock the Notifications