पूर्व सांसद से ज़्यादा अमीर हैं उनकी पत्नी, बाइक ऐसी की उसके दाम में आ जाएगी कार, ये है कमाई का ज़रिया?
Pappu Yadav Net Worth: बिहार की सभी 40 सीटों पूर्णिया लोकसभा सीट भी हॉट सीटों में शुमार की जा रही है। यहां मुकाबला त्रिकोणीय हो चुका है, पहले यह चर्चा तेज़ थी कि पप्पू यादव कांग्रेस की टिकट चुनावी दांव खेल सकते हैं। महागठबंधन में जब सीट शेयरिंग हुई तो राजद ने बीमा भारती को यहां से चुनावी मैदान में उतार दिया।
पप्पू यादव की लाख कोशिशों के बाद राजद ने फ़ैसला नहीं बदला, नतीजा यह हुआ कि पप्पू यादव ने निर्दलीय ही चुनावी ताल ठोक दी। अब पूर्णिया लोकसभा सीट पर मुकाबला एनडीए उम्मीदवार संतोष कुमार, जदयू की टिकट पर चुनावी मैदान में हैं। वहीं इंडिया गठबंधन से बीमा भारती, राजद के टिकट पर चुनाव लड़ रही है। इसके अलावा पप्पू यादव निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं।

पप्पू यादव सत्ता की कुर्सी से दूर ज़रूर थे, लेकिन वह कोरोना काल जैसी महामारी से लेकर अन्य दिनों में जनता के बीच मौजूदगी दर्ज करते हुए उनका सुख दुख बांटते रहे। लोगों के बीच यह चर्चा का विषय भी बना रहता है कि पप्पू यादव के पास कितनी संपत्ति है कि वह लोगों की आर्थिक मदद करने से भी पीछे नहीं हटते। तो आईए जानते हैं पप्पू यादव और उनके परिवार की संपत्ति कितनी है।
56 वर्षीय पप्पू यादव के शपथ पत्र मुताबिक उनकी कुल संपत्ति 12.08 करोड़ रुपये की है। साल 2019 में उनके पास 11.95 करोड़ रुपये की संपत्ति थी। 2014 में 8.12 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक थे। पिछले 10 सालों में करीब 4 करोड़ रुपये उनकी संपत्ति में इज़ाफ़ा हुआ है।
पप्पू यादव की साल 2018-2019 में कुल कमाई 12.41 लाख रुपये थी। वहीं 2019-2020 में आमदनी घटकर 4.50 लाख रुपये हुई। वहीं 2020-2021 में उनकी कमाई बढ़ी और 11.43 लाख रुपये आमदनी हुई। इसके बाद 2021-2022 में कमाई घटकर 4.49 लाख रुपये हुई वही 2022-2023 में इज़ाफा हुआ और 4.69 लाख रुपये हो गई।
पप्पू यादव की पत्नी रंजीत रंजन संपत्ति के मामले में उनसे ज्यादा अमीर हैं। साल 2018-2019 में 6.75 लाख रुपये थी। साल 2019-2020 में 12.41 लाख रुपये कमाई हुई। साल 2020-2021 में कमाई घटकर 3.35 लाख रुपये हो गई। वहीं 2021-2022 में बढ़कर 4.36 लाख रुपये हुई। साल 2022-2023 में आमदनी घटी और 4.05 लाख रुपये हो गई।
13 लाख रुपये से ज्यादा का लाइफ इंश्योरेंस पप्पू यादव की पत्नी के नाम है। वहीं उनके पास हार्ले डेविडसन मोटरसाइकिल भी है, जिसकी कीमत में एक गाड़ी जाएगी, मतलब की उस बाइक की कीमत 5 लाख रुपये है।
पप्पू यादव के हलफनामे में उनके बेटे सार्थक रंजन की कमाई की भी जानकारी दी गई है। इसके मुताबिक साल 2019 से 2022 के बीच कुल 8.13 लाख रुपये की कमाई हुई थी। मौजूदा वक्त में उनके पास 3.16 लाख रुपये कैश है। वहीं पत्नी (राज्यसभा सांसद, रंजीत रंजन) के पास 2.77 लाख रुपये कैश है।
पप्पू यादव के बैंक खाते में 15.11 लाख रुपये जमा हैं। वहीं रंजीत रंजन के बैंक खातों में 59.58 लाख रुपये जमा हैं। बेटे सार्थक के नाम पर 15.53 लाख रुपये जमा है। पप्पू यादव के पास इनोवा कार (चार लाख रुपये) है। वहीं, सोने के गहने (204 ग्राम) 12.25 लाख रुपये कीमत, पत्नी के पास 9.03 लाख रुपये के (150 ग्राम सोना) ज़ेवर हैं।
बेटे के सार्थक के पास 10 ग्राम सोने के गहने (3.36 लाख रुपये) हैं। इस तरह से 1.53 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है। खुद निर्दलीय उम्मीदवार पप्पू यादव के नाम 42.44 लाख रुपये, वहीं पत्नी रंजीत रंजन के नाम 89.76 लाख रुपये की चल संपत्ति है।
रंजीत रंजन के नाम पर नोएडा (यूपी) के दादरी गांव में 0.1722 हेक्टेयर खेती की ज़मीन है, जिसकी कीमत 1.50 करोड़ रुपये बताई जा रही है। फुलवारी शरीफ (पटना) में पप्पू यादव, और उनकी पत्नी रंजीत, बेटे सार्थक के नाम पर एक-एक वाणिज्यिक मकान है।
पप्पू के नाम पर बना 4,550 वर्ग फुट के वाणिज्यिक भवन की क़ीमत 1.35 करोड़ रुपये बताई गई। रंजीत के नाम पर बने 3,770 वर्ग फुट भवन की कीमत 1.50 करोड़ रुपये बताई गई है। बेटे सार्थक के नाम पर बने 4,722 वर्ग फुट भवन की कीमत 1.75 करोड़ रुपये बताई गई है। रंजीत रंजन के नाम पर गुरुग्राम (हरियाणा) 4200 वर्गफुट में बने में एक रिहायशी मकान की कीमत 4.45 करोड़ रुपये है।
पप्पू यादव ने अपने शपथ पत्र में अचल संपत्ति 10.55 करोड़ रुपये की बताई है। जिसमें पप्पू यादव की 1.35 करोड़ रुपये, पत्नी रंजीत रंजन की 7.45 करोड़ रुपये और बेटे सार्थक की 1.75 करोड़ रुपये चल संपत्ति है। पप्पू यादव और उनके परिवार की चल और अचल सपंत्ति की बात करें तो कुल कीमत 12.08 करोड़ रुपये है। पप्पू यादव ने पूर्व सांसद के तौर पर मिल रही पेंशन को आमदनी का ज़रिया बताया है। वहीं रंजीत रंजन ने सांसद तौर पर मिलने वाली वेतन को आमदनी का ज़रिया बताया है।












Click it and Unblock the Notifications