प्यार में दीवानगी की हद से गुजर गया आशिक, प्रेमिका की चौखट पर खुद को फूंक डाला

पटना। बिहार के पूर्णिया जिले में प्रेम प्रसंग का एक खौफनाक मामला प्रकाश में आया है। यहां प्रेमिका के घर के बाहर प्रेमी ने खुद को पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया। देखते ही देखते आग पूरी तरफ फैल गई और वह बुरी तरह झुलस गया। इस दौरान वहां मौजूद सैकड़ों लोगों में से किसी ने भी उसे बचाने की कोशिश नहीं की। सभी अपने मोबाइल पर उसकी वीडियो फुटेज और तस्वीर कैद करने में लगे हुए थे। फिर मामले की जानकारी नजदीकी पुलिस को मिली और मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के कारण उसे भागलपुर अस्पताल रेफर कर दिया गया और अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

साथ पढ़ते थे दोनों

साथ पढ़ते थे दोनों

दरअसल, मामला प्रेम प्रसंग का था जहां प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर के बाहर पहुंचा था और उसे आवाज़ लगा रहा था। प्रेमिका घर से बाहर नहीं निकली और देखते ही देखते उसने अपने उपर पेट्रोल डालकर आग लगा लिया। मिली जानकारी के अनुसार मामला बिहार के पूर्णिया जिले के सहायक खजांची थाना क्षेत्र का है जहां के रहने वाला गौरव अपने साथ पढ़ने वाली एक लड़की से प्रेम करता था और वह उससे मिलने के लिए वहां पहुंचा था।

फेसबुक पर लिखा जिंदगी रही तो फिर मिलेंगे

फेसबुक पर लिखा जिंदगी रही तो फिर मिलेंगे

बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से उसकी प्रेमिका उससे नाराज चल रही थी और बेवफाई की बातें भी कर रही थी। जब उसके घर के बाहर से गौरव ने आवाज लगाई तो प्रेमिका बाहर नहीं निकली जिसे देखते हुए गौरव ने पेट्रोल डाल कर खुद को आग के हवाले कर लिया फिर वहां मौजूद लोगों में वीडियो फुटेज बनाने और तस्वीर कैद करने की होड़ लग गई। एक ओर जहां लोग वीडियो बना रहे थे वही युवक जिंदा तड़प तड़प कर चल रहा था और कह रहा था कि जिंदगी रही तो दोबारा मिलेंगे। ...बाय बाय ... फिर इस मामले की जानकारी पुलिस को मिली और मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह आग पर काबू पाते हुए उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गया लेकिन हालत गंभीर होने की वजह से उसे भागलपुर अस्पताल रेफर कर दिया गया जहां रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

प्रेमिका से मिलने पहुंचा था प्रेमी

प्रेमिका से मिलने पहुंचा था प्रेमी

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना गुरुवार दोपहर 3 बजे की है जब वह अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर पहुंचा था। हालांकि पूछताछ के दौरान गौरव के परिवार वालों का कहना है कि उसकी मानसिक स्थिति पिछले कई महीनों से ठीक नहीं थी। इसके कारण इस तरह की घटना को अंजाम दिया। तो दूसरी तरफ से लड़की के परिवार वाले इस मामले पर कुछ भी बोलने से चुप्पी साधे हुए हैं।

दिल टूटने की बात सोशल मीडिया लिखी थी

दिल टूटने की बात सोशल मीडिया लिखी थी

वहीं आसपास के लोगों और उसके दोस्तों का कहना है कि वह जिस लड़की से प्यार करता था वह लड़की उसे अपना दोस्त समझती थी जब उसने लड़की से शादी करने की बात कही तो वह उस से दूरी बनाने लगी। वह इसे बर्दाश्त नहीं कर पाया तथा प्रेमिका के घर के सामने खुद को आग के हवाले करते हुए अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। गौरव सोशल मीडिया के जरिए भी अपने प्यार को लोगों तक पहुंचाता था। सुसाइड करने से 1 दिन पहले भी उसने अपने दिल टूटने की बात सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। सुसाइड करने की बात भी कही थी लेकिन उसके कई दोस्तों ने उसे मना किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+