Festive Special Trains: बिहार के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, 25 Aug से पूजा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन,जानिए
Festive Special Trains: त्योहारों का मौसम आते ही बिहार आने-जाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने खास इंतजाम किए हैं। अच्छी खबर यह है कि पूर्व मध्य रेल ने बक्सर-किऊल और दानापुर-झाझा के बीच पूजा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू कर दिया है। यह सुविधा यात्रियों की भीड़ को देखते हुए 25 अगस्त से 29 नवंबर तक, रविवार को छोड़कर, उपलब्ध रहेगी।
पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के अनुरोध पर रेलवे ने यह विशेष कदम उठाया है। इसका मकसद त्योहारों पर बिहार लौटने वाले लाखों प्रवासियों की यात्रा को आरामदायक और सुगम बनाना है।

बक्सर-किऊल पूजा स्पेशल (03208/03207)
ट्रेन 03208: बक्सर से सुबह 05:40 बजे रवाना होकर आरा (06:46), पटना (08:10), बख्तियारपुर (09:35), मोकामा (10:18) होते हुए 11:35 बजे किऊल पहुंचेगी।
ट्रेन 03207: किऊल से 14:40 बजे चलकर मोकामा (15:18), बख्तियारपुर (16:00), पटना (17:35), आरा (18:43) होते हुए 20:35 बजे बक्सर पहुंचेगी।
दानापुर-झाझा पूजा स्पेशल (03209/03210)
ट्रेन 03209: झाझा से सुबह 04:00 बजे रवाना होकर किऊल (04:48), मोकामा (05:43), बख्तियारपुर (06:28), फतुहा (07:04), पटना (07:55) होते हुए 08:40 बजे दानापुर पहुंचेगी।
ट्रेन 03210: दानापुर से शाम 17:25 बजे खुलकर पटना (17:40), बख्तियारपुर (18:58) होते हुए 22:00 बजे झाझा पहुंचेगी।
रेलवे ने यह भी घोषणा की है कि दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए इस बार बिहार से आने-जाने के लिए 12,000 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। यह कदम लाखों प्रवासी यात्रियों की घर वापसी को आसान बनाएगा और त्योहारों का उल्लास और भी बढ़ाएगा।
लगभग दो महीने तक चलने वाली ये विशेष ट्रेनें बिहार आने-जाने वालों के लिए किसी तोहफ़े से कम नहीं होंगी। इस बार दीपावली और छठ पर सफर होगा बेफिक्र, क्योंकि रेलवे की पूजा स्पेशल ट्रेनें आपके घर तक पहुंचने की राह को आसान बना देंगी।












Click it and Unblock the Notifications