Bihar News: तेजस्वी की जनविश्वास यात्रा पर बोली जनता, बिहार का तो पता नहीं, सीवान 'शहाबुद्दीनमय' है

Tejashwi Yadav Jan Vishwas Yatra: बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद सियासी पारा चढ़ा हुआ है, पक्ष-विपक्ष के बीच जुबानी जंग जारी है। इसी क्रम में बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार (एनडीए गठबंधन) के ख़िलाफ़ जन विश्वास यात्रा निकाली है।

22 फरवरी को तेजस्वी यादव की जन विश्वास यात्रा बिहार के सीवान ज़िले में पहुंचने वाली है। चूंकि सीवान ज़िला पूर्व सांसद स्व. शहाबुद्दीन का गढ़ माना जाता है। शहाब परिवार कहीं ना कहीं राजद के रवय्ये से नाराज़ नज़र आ रहा है।

Public opinion on Tejashwi Jan Vishwas Yatra

ऐसे में इस यात्रा का सीवान ज़िले में कितना असर पड़ने वाला है, यह जानने के लिए वन इंडिया हिंदी की टीम सीवान ज़िला पहुंची। वहां जनता के बीच तेजस्वी यादव की यात्रा और लोकसभा चुनाव के माहौल को जानने की कोशिश की।

Recommended Video

      Bihar News: तेजस्वी की जनविश्वास यात्रा पर बोली जनता, बिहार का तो पता नहीं, सीवान 'शहाबुद्दीनमय' है

      वन इंडिया हिंदी के वरिष्ट संवाददाता इंज़माम वहीदी से विभिन्न मुद्दों पर जनता ने बेबाकी से अपनी बात रखी। बांके यादव ने कहा कि तेजस्वी यादव की छवि सही नहीं है, इन लोगों ने सीवान की जनता से जो वादे किए थे, उसा पूरा नहीं किया। कमियां बहुत हैं लेकिन सुधार कुछ नहीं हुआ है।

      सांसद की शक्ल में हीना शहाब (पूर्व सांसद शहाबुद्दीन की पत्नी) को देखना चाहते हैं। वह जिस तरफ़ जाएंगी हम लोग उस तरफ़ जाएंगे। रामदेव प्रसाद ने कहा कि बिहार में तेजस्वी की जनविश्वास यात्रा से क्या समीकरण बनेगा यह तो नहीं बता सकते हैं, लेकिन सीवान में उनके यात्रा से कोई असर नहीं पड़ने वाला है।

      हीना शहाब भी तो राजद में हैं, फिर क्यों नहीं तेजस्वी यादव की यात्रा से असर पड़ेगा। इस सवाल के जवाब में राम प्रसाद ने कहा कि अब वह राजद के साथ नहीं है। जिधर हीना शहाब बोलेंगी हम लोग उधर जाएंगे, हम लोगों के लिए पार्टी शहाब परिवार है, पूरा सीवान शहाबुद्दीनमय है, इसलिए हम लोग राजद नहीं 'साहब' के साथ जाएंगे।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+