PICs: अकेली लड़की को देख करने लगा प्यार की बातें, फिर सैंडल से थाने तक होता रहा प्यार का इजहार...

फिर लड़की ने बताया की रास्ते में अकेले देख ये अश्लील कॉमेंट कह रहा था। जब मेरे द्वारा इस बात का विरोध किया गया तो ये छेड़खानी पर उतर गया। फिर क्या था लोग इकट्ठा हो गए और युवक की जमकर धुनाई हुई।

पटना। पटना के मसौढ़ी स्टेशन के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक छात्रा सैंडल से एक युवक की दे-दना-दन धुलाई कर रही थी। जिसे देख आसपास के लोग भी वहां जमा हो गए। फिर लड़की ने बताया की रास्ते में अकेले देख ये अश्लील कॉमेंट कह रहा था। जब मेरे द्वारा इस बात का विरोध किया गया तो ये छेड़खानी पर उतर गया। फिर क्या था लड़की की जुबान से इस तरह की बात सुनने के बाद वहां खड़े लोग आक्रोशित हो गए और लड़के की जमकर धुनाई कर दी। यहां तक कि बीच बाजार उसे नंगा करते हुए घुमाया गया और लड़की ने सैंडल से पीटते हुए उसे नजदीकी पुलिस के हवाले कर दिया। जहां लड़की ने लिखित शिकायत देते हुए मनचले युवक पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस उसे गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

Public beat young man for propose a girl
Public beat young man for propose a girl

जानकारी के मुताबिक मामला राजधानी पटना के मसौढ़ी इलाके का है। जहां की रहने वाली एक छात्रा कोचिंग पढ़ने के लिए कल शाम घर से निकली थी। तभी उसे अकेला देख एक युवक उसका पीछा करने लगा और जैसे ही लड़की बस पर चढ़ी वो भी चढ़ गया। बस में लड़के के द्वारा अश्लील कमेंट किया जा रहा था जिसे सुन लड़की चुपचाप रह गई। लेकिन हद तो तब हो गई जब वो बस से निचे उतरी तो लड़के ने हाथ पकड़ते हुए उसे प्यार करने की बात कह दी। जिसे सुनने के बाद लड़की आक्रोशित हो गई और सैंडल निकालकर वहीं उसकी धुनाई करने लगी। जिसे देख बस स्टैंड पर खड़े लोग वहां जमा हो गए और लड़के के साथ मारपीट करते हुए नंगा कर पूरा बस स्टैंड घुमाया।

Public beat young man for propose a girl
Public beat young man for propose a girl

जब लड़की के साथ-साथ आसपास के लोग भी उसकी पिटाई कर रहे थे, तभी वो बार-बार माफी मांग रहा था। उसका कहना था कि गलती हो गई अब ऐसा नहीं होगा लेकिन आक्रोशित लोग रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। फिलहाल लड़की के दिए गए लिखित शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद उसके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+