Begusarai News: अपनी ही पार्टी के सांसद का क्यों कर रहे हैं विरोध, भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिया ये जवाब
BJP Workers Protest Against Begusarai MP Giriraj Singh: बिहार में जारी सियासी दांवपेंच के बीच बेगूसराय से भाजपा के लिए टेंशन बढ़ाने वाली ख़बर सामने आई है। जहां स्थानीय सांसद का अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पुरज़ोर विरोध कर दिया है।
भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह ने भारतीय जनता पार्टी की छवि को ख़राब किया है। उन्होंने पीएम मोदी के विकास कार्यों में बाधा डाला है। हम लोगों ने पीएम मोदी और भाजपा के नाम पर गिरिराज सिंह को वोट दिया लेकिन उन्होंने हम लोगों के सपने को चकना चूर कर दिया।

बेगूसराय से गिरिराज सिंह को भारी मतों से जिताया था, ताकि वह अपने संसदीय क्षेत्रा का विकास करेंगे। वह क्षेत्र का विकास क्या खाक करेंगे, खुद का ही विकास करने लग गए। उन्होंने ना कमिशनखोरी से ना सिर्फ़ अपनी संपत्ति में इज़ाफ़ा किया, बल्कि अपने प्रतिनिधि अमरेंद्र कुमार अमर को भी दलाली की खुली छूट दे रखी थी।
Recommended Video
हम जैसे कार्यकर्ताओं ने अपना नमक रोटी खाकर गिरिराज सिंह को सांसद बनाया। जब वह केंद्रीय मंत्री बने तो हम लोगों को आशा जगी कि विकास होगा। पूरे जिला के लोगों की उम्मीद थी कि विकास की नई ईबारत लिखी जाएगी। कार्यकर्ता समेत बेगूसराय के लोग खुश थे।
गिरिराज सिंह जब से सांसद बने, केंद्र में मंत्री पद दिया गया, इन्होंने कमीशन खोरी शुरू कर दी। गिरिराज सिंह का प्रवास गांव में किसी कार्यकर्ता के यहां ना होकर। रिफाइनरी के गेस्ट हाउस में होने लगा। जहां उन्हें दलाली की रकम वसूलने में सहुलत होती थी।
बेगूसराय जिला के सांसद प्रतिनिधि जो हैं अमरेंद्र कुमार अमर, पेश से वह वकील हैं। जब वह जिलाअध्यक्ष के चुनाव में खड़े हुए तो एक भी वोट नहीं मिला। यह तक उनके प्रस्तावक ने भी उन्हें वोट नहीं दिया। ऐसे व्यक्ति को गिरिराज सिंह ने अपना प्रतिनिधि बनाया ताकि वह अच्छे से कमीशन वसूल कर उन्हें (गिरिराज सिंह) को दे। गिरिराज सिंह को दोबारा टिकट नहीं मिले इसलिए हम लोगों ने विरोध किया।












Click it and Unblock the Notifications