Bihar News: नियोजित शिक्षकों की कम नहीं हो रही परेशानी, अगर नहीं किया से काम तो होंगे सस्पेंड
Bihar News, Education Department Update: बिहार में सैकड़ों नियोजित शिक्षक शिक्षा विभाग के निर्देश को फॉलो नहीं कर रहे है। यही वजह है कि शिक्षकों की सैलरी तो रुकी है, अब सस्पेंड भी हो किये जा सकते हैं। मिली जानकारी के मुताबिक बेतिया के 1हज़ार 695 शिक्षकों की सैलरी पर रोक लगा दी गई है। वहीं सस्पेंशन की भी तलवार लटक रही है।
सैकड़ों शिक्षकों के दस्तावेज़ बहाली फोल्डर मिसिंग है। इस पूरे मामले की जांच हाई कोर्ट के आदेश पर निगरानी विभाग कर रही है। वहीं सैकड़ों शिक्षकों ने शिक्षा विभाग के निर्देश के बाद भी ई-शिक्षा कोष पर अपने दस्तावेज़ (प्रमाण पत्र, बहाली डिटेल्स अपलोड) नहीं किया है।

बेतिया के 1हज़ार 695 शिक्षकों सैलरी रोक दी गई है क्योंकि उन्होंने पोर्टल पर अपना डिटेल अपलोड नहीं किया है। मिली जानकारी के मुताबिक बेतिया में 13 हज़ार 570 शिक्षक हैं, इनमें से 11 हज़ार 884 शिक्षकों ने ही अपना डिटेल्स पोर्टल पर अपलोड किया है। वहीं जिन्होंने डिटेल्स अपलोड नहीं किया है, उनपर कार्रवाई हुई है।
1 हज़ार 695 शिक्षकों की सैलरी रोकने के साथ ही चेतावनी दी गई है कि दो दिनों के अंदर पोर्टल पर डिटेल्स अपलोड करें। छठ पूजा की छु्ट्टी के बाद डिटेल्स अपलोड नहीं होने पर, शिक्षकों पर नियानुसार कार्रवाई की जाएगी। आपको बता दें कि शिक्षा विभाग ने यह साफ़ कर दिया है कि ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर नियोजित शिक्षक ख़ुद ही अपना प्रोफाइल अपडेट करेंगे।
बिहार शिक्षा विभाग की तरफ़ प्रदेश के सभी ज़िलों में यह निर्देश जारी किया गया है। बेतिया और दरभंगा में नियोजित शिक्षकों की ज़्यादा लापरवाही सामने आ रही है। इसी वजह से बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने सख्ती बरतते हुए प्रदेश सभी जिलों के डीईओ और डीपीओ दिशा निर्देश जारी किया है।












Click it and Unblock the Notifications