बिहार में 9-10 साल में हो रही शादियां, कानून का उड़ रहा मजाक
बिहार में एक 10 साल के लड़के की शादी 9 साल की लड़की से कराई गई। प्रशासन इस तरह के मामलों की तरफ से आंखें मूंदे हुए है।
पटना। बाल विवाह अधिनियम के तहत किए जाने वाले सभी दावे उस वक्त धराशायी हो जाते हैं जब किसी नाबालिग के सर पर सेहरा और बच्ची की मांग में सिंदूर भर दिया जाता है। बाल विवाह को रोकने के लिए सरकार चाहे लाख दावे करें पर यह रुकने का नाम नहीं ले रहा है। कुछ इसी तरह का मामला बिहार के सीतामढ़ी के एक महादलित गांव में देखने को मिला जहां बड़ी ही धूम-धाम से शादी की तैयारी की जा रही थी। जब बरात दरवाजे पर आई तो सभी चौंक गए क्योंकि सिर पर सेहरा बांधकर शादी करने के लिए आया हुआ लड़का 10 साल का था।

लड़के के गले में वरमाला डालने के लिए तैयार लड़की की उम्र भी लगभग 9 साल की थी। सीतामढ़ी के सोनबरसा पंचायत के महादलित इलाके में खुलेआम बाल विवाह कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही थी। वही शादी में शामिल सभी लोग लड़के और लड़की को आशीर्वाद दे रहे थे।
मिली जानकारी के अनुसार सोनबरसा गांव के रहने वाले उपेंद्र मलिक अपने 10 वर्षीय बेटे की शादी पड़ोस में रहने वाले मिर्जापुर गांव के योगेंद्र मल्लिक की 9 वर्षीय बेटी के साथ तय की थी। शादी तय होने के बाद शादी के लिए एक शुभ मुहूर्त का दिन तय किया गया। फिर सभी रस्म-रिवाज को पूरा करते हुए लड़के वाले लड़की वाले के यहां बारात लेकर पहुंचे। रीति रिवाज के अनुसार इन दोनों की शादी करा दी गई।
शादी को देखने के लिए लगभग सैकड़ो लोग वहां जमा रहे। बैंड बाजे और नाच गानों के साथ पूरी हुई इस शादी में कई ऐसे लोग मौजूद थे जिन्हें इस शादी से ऐतराज था पर किसी ने भी इसका विरोध नहीं किया। लेकिन जब इस बात की जानकारी गांव की मुखिया नीतू कुमारी को मिली तो मौके पर पहुंचकर उन्होंने परिवार वालों से शादी रोकने की बात कही पर लड़का और लड़की के परिवार वालों ने उनकी बात नहीं मानी और शादी के बाद अपनी बहू को लेकर घर चले गये।
लड़का लड़की के विदा होने के बाद मामला नजदीकी थाने से लेकर बी डी ओ तक पहुंचा। पर कोई भी इस मामले में कार्रवाई करने की बात नहीं कर रहा है। सोनबरसा की बी डी ओ कामिनी देवी से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने ने भी बात को टालते हुए कहा कि अगर ऐसी शादी हुई है तो इसके बारे में पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी। थाने के अधिकारी भी इस शादी से अनजान है। आपको बताते चलें कि प्रशासन की लचर व्यवस्था के कारण आज भी महादलित समुदाय में खुलेआम बाल विवाह कराया जा रहा है।
-
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान












Click it and Unblock the Notifications