कौन हैं प्रियंका गुप्ता, ग्रेजुएशन की डिग्री होने के बावजूद क्यों लगाना पड़ा चाय का ठेला?
पटना। चाय को लेकर सोशल मीडिया पर हम सबने दीवानगी देखी है। चाय को लेकर वीडियो और शायरी खूब वायरल होती रहती हैं। देश के कई हिस्सों में चाय की दुकानें भी अपनी कड़क चाय और पंचलाइन को लेकर भी वायरल होती रहती हैं। इन दिनों चाय की दुकान एक बेहतर स्टार्टअप आइडिया हो चुकी है। इसी कड़ी में बिहार की राजधानी पटना में एक लड़की ने चाय की दुकान खोली है। इस लड़की का नाम प्रियंका गुप्ता है, जो वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन किया है।
Recommended Video

पूर्णिया की रहने वाली हैं प्रियंका
प्रियंका गुप्ता मूल रूप से पूर्णिया की रहने वाली हैं। लेकिन इन दिनों पटना वीमेंस कॉलेज के पास एक चाय की दुकान चला रही हैं। प्रियंका करीब दो साल से बैंक की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही हैं। लेकिन किसी परीक्षा में वह सफल नहीं हो पाईं। हालांकि प्रियंका ने हार नहीं मानी और घर लौटकर पटना में चाय का ठेला लगा कर रोजी-रोटी कमाने का फैसला कर लिया।

हाल ही में खोली हैं दुकान
प्रियंका ने यह दुकान अभी हाल ही में खोला है। वह 11 अप्रैल से चाय की दुकान चला रही हैं। हालांकि बड़ी बात यह है कि अर्थशास्त्र में ग्रेजुएट होने के बाद भी प्रियंका को चाय का ठेला लगाने में किसी तरह की कोई झिझक नहीं हुई। प्रियंका का मानना है कि उनका यह फैसला भारत क आत्मनिर्भर बनाने में एक योगदान है।

दुकान के लिए लिखी जबरदस्त पंच लाइन
प्रियंका की इस चाय की दुकान पर आपको चाय की कई वैरियाटी मिल जाएगी। जैसे कि कुल्हड़ चाय, मसाला चाया, पान चाय और चॉकलेट चाय पीने को मिल जाएगी। प्रियंका की इस दुकान पर सभी तरह की चाय की कीमत केवल 15 से 20 रुपये है। प्रियंका के प्रमुख ग्राहक स्टूडेंट्स ही हैं। वहीं ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए प्रियंका ने एक पंचलाइन रखी है ‘पीना ही पड़ेगा' और ‘सोच मत ... चालू कर दे बस'।
प्रफुल्ल बिलोर से हैं प्रेरित
न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए प्रियंका गुप्ता ने कहा कि मैंने 2019 में अपना यूजी किया था लेकिन पिछले 2 वर्षों में नौकरी पाने में असमर्थ था। मैंने प्रफुल्ल बिलोर से प्रेरणा ली। कई चायवाले हैं, चायवाली क्यों नहीं हो सकती?।

सोशल मीडिया पर हुईं वायरल
पटना के सबसे वीआइपी इलाके में एक बेली रोड पर पटना वीमेंस कालेज के ठीक सामने 'ग्रेजुएट चाय वाला' की प्रियंका गुप्ता इंटरनेट पर कम वक्त में छा गई हैं। केवल सात दिनों में ही उनकी दुकान चल निकली है। और अब वे अपनी दुकान को नई जगह पर विस्तार देने की योजना बनाने में भी जुट गई हैं। मजे की बात है कि जब उन्होंने यह दुकान खोलने का इरादा किया तो उनके पास कोई पूंजी भी नहीं थी।












Click it and Unblock the Notifications