Pitrupaksh Mela 2024: विश्व प्रसिद्ध मेला की तैयारी शुरू, क्या जा रहा है ख़ास इंतज़ाम, जानिए पूरा मामला
Gaya Pitrupaksh Mela News: विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला 2024 के अवसर पर विभिन्न वेदी घाट स्थल, यात्री और पुलिस आवासन एवं पार्किंग क्षेत्र पर स्थाई शौचालय एवं स्नानाघर की मरम्मती, अस्थाई शौचालय और स्नानाघर, प्री-फेब्रीकेट (FRP) शौचालय और स्नानाघर का अधिष्ठापन एवं पेयजल के लिए प्याऊ की मरम्मती, मोटर, टंकी एवं नल कनेक्शन अधिष्ठापित का कार्य किया जाता है ।
वेदी घाट स्थल जैसे देवघाट वेदी स्थल पर पूर्व में अधिष्ठापित महिला झरना बाथरूम यूनिट (10 झरना) एवं पुरुष झरना बाथरूम यूनिट (10 झरना) की मरम्मती, प्री फेब्रीकेट (FRP) क्लॉथ चैन्जिंग रूम 10 यूनिट अधिष्ठापित करना, वेदी घाट स्थल के नियंत्रण कक्ष पर 2 यूनिट ठंडा वाटर कूलरएवं फ़िल्टर की व्यवस्थता करना, प्रांगण पर सभी 7 चापकाल की मरम्मती कार्य करना शामिल है।

सभी कार्यों को तेजी से करवाया जा रहा है। 10 सितंबर तक अंतिम तिथि को निर्धारित करते हुए कार्यो को पूरा करवा दिया जाएगा। इसके अलावा शमशान घाट पर प्री-फेब्रीकेट स्नानाघर पुरुष (5 यूनिट) और महिला (5 यूनिट) लगवाए जाएंगे। बोरिंग में मोटर, 2 टंकी एवं 5 नल कनेक्शन, प्री-फेब्रीकेट (FRP) क्लॉथ चैन्जिंग रूम 5 यूनिट अधिष्ठापित करना, 3 चापाकाल की मरम्मती कार्य करना शामिल है।
प्रेतशिला वेदी घाट स्थल मैदान पर स्थाई शौचालय पुरुष (4 यूनिट), महिला (5 यूनिट), 3 यूनिट स्नानाघर मरम्मती कार्य, एक प्याऊ 9 नल कनेक्शन मरम्मती कार्य, वेदी घाट पर 2 यूनिट महिला स्नानाघर 6 नल कनेक्शन, 2 स्टैन्ड पोस्ट, एक प्याऊ 6 नल कनेक्शन मरम्मती कार्य करना शामिल है।
प्रेतशिला top hill मंदिर जाने के सीढ़ी मार्ग पर 2 मोटर, टंकी एवं नल कनेक्शन अधिष्ठापित, top hill मंदिर पर 2 टंकी एवं 4 नल कनेक्शन कार्य, प्रेतशिला प्रांगण पर कुल 6 चापकाल एवं 3 बाहर साइड चहतूबग पर चापकाल की मरम्मती कार्य, प्रेतशिला के ब्राहमकुंड तालाब का dewatering and refilling कार्य कराना है।
वेतरणी सरोवर, धर्मारण्य वेदी, सरस्वाति वेदी, मतांगवापी वेदी स्थल पर स्थाई प्याऊ की मरम्मती का कार्य, मतांगवापी वेदी पर प्री-फेब्रीकेट (FRP)-2 यूनिट की मरम्मती कार्य, ब्राहमवेदी व कागवाली पर प्याऊ की मरम्मती कार्य, रामशीला वेदी घाट स्थल पर प्री-फेब्रीकेट (FRP) क्लॉथ चैन्जिंग रूम-2 यूनिट लगवाया जा रहा है।
रामसागर तालाब का dewatering and refilling का कार्य, सूर्यकुण्ड तालाब का dewatering and refilling का कार्य, सिताकुंड वेदी स्थल पर प्री-फेब्रीकेट (FRP) क्लॉथ चैन्जिंग रूम-2 यूनिट लगवाया जा रहा है। पार्किंग स्थल जैसे खेल परिसर बस स्टैन्ड पर स्थाई शौचालय निर्माण कार्य हो रहा है।
पुरुष शौचालय 10 यूनिट व महिला शौचालय 10 यूनिट मरम्मती, टंकी, नल कनेक्शन कार्य करना, 4 स्टैन्ड पोस्ट, पेंटिंग का कार्य करना। प्री-फेब्रीकेट (FRP) शौचालय 10 यूनिट, चापकाल की मरम्मती कार्य करना 1 न्यू बोरिंग कार्य इत्यादि करवाया जा रहा है।
केंदुई बस स्टैन्ड पर स्थाई शौचालय 10 यूनिट की मरम्मती कार्य, पानी की टंकी नल कनेक्शन, केंदुई बस स्टैन्ड के पम्प हाउस पर नल कनेक्शन, किसान कॉलेज बस स्टैन्ड पर अस्थाई (temporary) शौचालय 6 एवं प्री-फेब्रीकेट (FRP) शौचालय 4 यूनिट लगवाया जा रहा है।
प्रेतशिला बस स्टैंड पर अस्थाई (temporary) शौचालय 6 एवं प्री-फेब्रीकेट (FRP) शौचालय 4 यूनिट, मानपुर भुसुंडा बस स्टैंड पर अस्थाई (temporary) शौचालय 10 यूनिट, कोरला छोटी वाहनों का स्टैंड पर अस्थाई (temporary) शौचालय 10 यूनिट लगवाया जा रहा है।
यात्री स्थल 33 एवं 27 पुलिस स्थल पर आवश्यकता अनुसार स्थाई शौचालय व स्नानाघर की मरम्मती का कार्य, अस्थाई (temporary) शौचालय व स्नानाघर अधिष्ठापित करना, प्री-फेब्रीकेट (FRP) शौचालय के मरम्मत एवं अधिष्ठापित का कार्य पेयजल हेतु टंकी, नल कनेक्शन का कार्य, सभी आवासन स्थल पर अधिष्ठापित चापकल की मरम्मती कार्य करवाया जा रहा है।
पितृपक्ष मेला के दौरान विभिन वेदी स्थलों एवं आवासन स्थलों पर आवश्यकता अनुसार 30 टैंकर परिचालन का कार्य पूर्ण करवाया जाएगा। आवश्यकता अनुसार 2 वाटर ATM टैंक परिचालन करना इत्यादि का कार्य पूर्ण करते हुए पितृपक्ष मेला के महापर्व को सफल बनाने हेतु लोक स्वास्थ्य प्रमंडल गया विभाग का पूर्ण प्रयास किया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications