पांच महीने के गर्भ ने बताई लड़की के घरवालों को सच्चाई
लेकिन आखिरी वक्त पर डॉक्टरों ने अपने हाथ खड़े कर दिए और कहा कि अगर इसका गर्भपात हुआ तो उसकी जान खतरे में पड़ जाएगी।
पटना। एक समारोह के दौरान दोनों की मुलाकात हुई और ये मुलाकात धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। फिर शादी की बात बताते हुए धोखेबाज प्रेमी ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। देखते ही देखते लड़की गर्भवती हो गई। जब उसने अपने प्रेमी से शादी की बात कही तो वो बहाने बनाने लगा। यूं ही कई महीने गुजर गए और लड़की को पांच महीने का गर्भ ठहर गया। फिर लड़के ने धोखे से उसे घूमने के लिए बुलाया और शहर के अस्पताल में ले गया जहां उसका गर्भपात कराने की पूरी तैयारी की गई थी। लेकिन आखिरी वक्त पर डॉक्टरों ने अपने हाथ खड़े कर दिए और कहा कि अगर इसका गर्भपात हुआ तो उसकी जान खतरे में पड़ जाएगी।

तब तक इस बात की जानकारी लड़की को हो चुकी थी फिर लड़की ने अस्पताल में जमकर हंगामा मचाया और मामले की जानकारी अपने परिवार वाले को दी। फिर अस्पताल प्रशासन की मदद से आरोपी प्रेमी को कैद कर लिया गया और घरवालों को मामले की जानकारी दी गई फिर मौके पर पहुंचे घरवालों ने धोखेबाज प्रेमी की जमकर उसकी धुनाई कर दी और पुलिस को मामले की जानकारी देते हुए उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
जानकारी के मुताबिक मामला बिहार के भागलपुर जिले के तिलक मांझी हटिया रोड का है जहां गर्भपात कराने के लिए धोखे से प्रेमिका को प्रेमी के द्वारा ले जाया गया था। लेकिन डॉक्टरों ने ऐन वक्त पर गर्भपात करने से इनकार करने पर लड़की के परिजन और अस्पताल के डॉक्टरों ने जमकर हंगामा मचाया। आरोपी प्रेमी के साथ मारपीट की गई फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। फिलहाल पुलिस आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है वहीं लड़की के द्वारा दिए गए आवेदन पर शादी करने की बात बता रही है। पुलिस का कहना है कि अगर आरोपी लड़की से शादी करने को तैयार हो जाता है तो ठीक, नहीं तो उसके ऊपर शख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
भागलपुर के सबौर गांव की रहने वाली लड़की नूतन (काल्पनिक नाम) का कहना है कि एक कार्यक्रम के दौरान उसकी मुलाकात अठनियां दियारा के रहने वाले लालू से हुई। ये मुलाकात धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और शादी का झांसा देकर लालू ने मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब मैं गर्भवती हो गई तो वो शादी न करने के लिए तरह-तरह के बहाने बना रहा था। फिर कल घूमने का बहाना बनाते हुऐ मुझे बुलाया और अस्पताल ले गया। जहां धोखे से उसने मेरा गर्भपात कराने की तैयारी की थी लेकिन डॉक्टर ने ऐसा करने से मना कर दिया। इसने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी है। अब मैं इस हाल में कहां जाऊंगी, मुझे न्याय चाहिए।
इस तरह की बात सुनने के बाद थाना अध्यक्ष ने लड़की और लड़की के पिता से बातचीत करते हुए आपसी समझौते के लिए उन्हें राजी किया और दोनों की शादी का प्रस्ताव रखा। हालांकि लड़की के पिता ने कहा कि अगर लड़का शादी के लिए तैयार नहीं होता तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई के लिए वो कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications