Bihar Politics: ‘BJP विधायक के बाप का…’ Prashant Kishor ने भाजपा को दी चुनौती, कहा- हिम्मत है तो कानून लेकर आए
Bihar Politics: बिहार में आगामी चुनाव को लेकर सियासी बाज़ार सज चुका है। पक्ष-विपक्ष के नेता एक दूसरे पर जमकर निशाना साध रहे हैं। इसी क्रम में जन सुराज सूत्रधार प्रशांत किशोर ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है।
पीके ने बाबा बागेश्वर के हिंदू राष्ट्र संबंधी बयान के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब भाजपा को चुनौती दी, कि अगर वास्तव में भारत को हिंदू राष्ट्र बनाना चाहते हैं तो संसद में कानून लाएं। देश को लोकतांत्रिक तरीके से चुने गए प्रतिनिधि चलाते हैं, किसी बाबा द्वारा देश नहीं चलता है।

संसद की प्राथमिकता किसी भी धार्मिक या व्यक्तिगत आदेश से अधिक है। वहीं उन्होंने भाजपा विधायक के होली के दिन घर पर रहने वाले बयान पर तल्ख टिप्पणी की। पीके ने कहा कि यह भाजपा विधायक के बाप का राज है कि वह कहेंगे तो लोग घर से निकलेंगे नहीं तो नहीं निकलेंगे।
भाजपा विधायक यहां के जागीरदार हैं कि जो वह कहेंगे लोग वही करेंगे। यह कोई अंग्रेज़ों का राज नहीं है कि भाजपा विधायक फरमान जारी करेंग और पूरी पब्लिक मान लेगी। जनता वही करेगी जो उनको सही लगेगा। प्रशांत किशोर ने तेजस्वी यादव को भी आड़े हाथो लेते हुए ज़ोरदार ज़ुबानी हमला बोला है।
प्रशांत किशोर ने तेजस्वी यादव की आलोचना करते हुए उन पर मुस्लिम वोटों को हल्के में लेने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "तेजस्वी को मुफ्त में मुस्लिम वोट पाने की आदत हो गई है, अब मुसलमान उनकी लालटेन से निकल रहे हैं।" पीके ने दावा किया कि दरभंगा में आगामी चुनावी लड़ाई भाजपा और जन सुराज के बीच सीधी टक्कर होगी।
पीके ने तर्क दिया कि लोगों ने पहले भाजपा को केवल विकल्पों की कमी और लालू यादव के "जंगल राज" के लौटने के डर से वोट दिया था। इस बार जनता के बीच जन सुराज एक व्यवहार्य विकल्प तौर पर है। खासकर शहरी क्षेत्रों में, जो दरभंगा में भाजपा के गढ़ माना जाता है।
विवादास्पद बयानों पर भाजपा के समर्थन पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए किशोर ने सवाल किया कि अगर उनकी पार्टी इस तरह के विभाजनकारी बयानों का समर्थन करती है, तो भाजपा के प्रमुख नेता संविधान पालन का दावा क्यों करते हैं। "अगर भाजपा में हिम्मत है तो उन्हें संसद में घोषणा करनी चाहिए कि वे हिंदू राष्ट्र लागू करेंगे।"












Click it and Unblock the Notifications