Bihar News: प्रशांत किशोर का CM नीतीश पर चला ‘तीर’, कहा- 10 साल में 7 बार किया सरकार को लेकर प्रयोग

Prashant Kishor On CM Nitish: बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महागठबंधन से किनारा कर एक बार फिर एनडीए के साथ सरकार बना ली है। प्रदेश में हुए सत्ता परिवर्तन के बाद पक्ष और विपक्ष के बीच ज़ुबानी जंग जारी है। इसी क्रम में चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने भी सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा है।

प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार की राजनीतिक घटना क्रम को खास नज़रिए से देखने की ज़रूरत नहीं है। पिछले 10 सालों में (2012 जब नीतीश कुमार ने पहली बार एनडीए का दामन छोड़ा) सरकार को लेकर सातवां प्रयोग है। इस बात पर बहुत कम पत्रकारों ने ध्यान दिया।

Prashant Kishor on CM Nitish

आप लोगों को ऐसा लग रहा है कि पहले नीतीश कुमार एनडीए गए, फिर महागठबंधन में गए और फिर एनडीए के साथ आए। यह तीन ही बार नहीं है, 2012 से लेकर 2023 के बीच में नीतीश कुमार का सरकार को लेकर सातवां प्रयोग है।

2012-2013 में जब प्रधानमंत्री के तौर पर नरेंद्र मोदी का चेहरा घोषित किया गया। उस वक्त एनडीए की सरकार चल रही थी। नीतीश कुमार ने गठबंधन को तोड़ा और माइनॉरिटी की सरकार चलाई यह पहला प्रयोग था।

2014 के लोकसभा चुनाव में उनका दल हार गया तो उन्होंने अपने पद को छोड़ कर जीतन राम मांझी (संरक्षक, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा) को सीएम बना दिया। पीछे से सरकार चलाने की कोशिश की, यह दूसरा प्रयोग हुआ। 8 महीने के बाद जीतन राम मांझी को हटाकर सीएम बने यह तीसरा प्रयोग हुआ।

2015 नवंबर में महागठबंधन के साथ सरकार बनाए, यह चौथा प्रयोग नीतीश कुमार ने किया। 2017 में महागठबंधन को छोड़कर भाजपा के साथ गए वह पांचवां प्रयोग किया। एनडीए को छोड़कर अगस्त 2021 में महागठबंधन के साथ सरकार बनाए यह छठवां प्रयोग किया।

अभी फिर महागठबंधन को छोड़कर एनडीए के साथ सरकार बनाई, यह सातवां प्रयोग है। प्रशांत किशोर ने कहा कि यह आपके ध्यान में इसलिए दे रहा हूं क्योंकि लोगों को लगता है कि यही नीतीश कुमार हैं। पहले तो सरकार ठीक ही चला रहे थे, लोग इनको सुशान बाबू समझते थे। नीतीश कुमार वही हैं, लेकिन यह जो राजनीतिक अस्थिरता का माहौल बना है, इसके ज़िम्मेदार नीतीश कुमार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+