ललन सिंह बोले- 'प्रशांत किशोर बिजनेसमैन, बस मार्केटिंग करते हैं', JDU में शामिल होने पर कही ये बात
पटना, 17 सितम्बर। जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर पर बड़ा हमला बोला है। ललन सिंह ने प्रशांत किशोर को बिजनेस मैन बताते हुए कहा कि वह बिजनेस बढ़ाने के लिए मार्केटिंग करते रहते हैं। यही नहीं उन्होंने प्रशांत किशोर के जेडीयू में शामिल होने के प्रस्ताव दिए जाने की बात को भी खारिज किया। हाल ही में प्रशांत किशोर और जेडीयू नेता और बिहार सीएम नीतीश कुमार के बीच मुलाकात हुई थी जिसके बाद ये संभावना जताई जा रही थी कि प्रशांत किशोर और नीतीश फिर से एक बार हाथ मिला सकते हैं।
Recommended Video

ललन सिंह ने कहा "प्रशांत किशोर राजनीतिक व्यक्ति नहीं है। वह व्यापारी हैं और अपना व्यापार बढ़ाने के लिए मार्केटिंग करते रहते हैं। उन्हें कोई ऑफर (जेडीयू ज्वाइन करने का) नहीं दिया गया था।" सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात पर ललन सिंह ने कहा कि "प्रशांत किशोर ने खुद ही मिलने की इच्छा जताई थी।"
डेढ़ घंटे तक ललन सिंह और प्रशांत किशोर रहे साथ
बिहार सीएम ने आखिर में उनसे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलने को कहा। हम डेढ़ घंटे तक दिल्ली में एक दूसरे के साथ रहे। उनसे कहा कि पार्टी के अनुशासन के अंदर रहकर काम करें और हर किसी को पार्टी का फैसला मानना चाहिए भले ही राय अलग-अलग हो।
जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आगे कहा "सीएम से मिलने के लिए उनके लिए शाम 4 बजे का समय तय किया गया था, लेकिन उससे 2 घंटे पहले ही उन्होंने मीडिया से कहा कि उन्हें बुलाया गया है लेकिन वे नहीं जाएंगे, सीएम इंतजार करेंगे। यह सब मार्केटिंग का हिस्सा है।"












Click it and Unblock the Notifications