'JDU को 25 से ज्यादा सीटें आईं तो राजनीति छोड़ दूंगा', PK ने की 3 बड़ी भविष्यवाणी, पहली-दूसरी तो इससे भी बड़ी
Bihar Chunav 2025 (Prashant Kishor): जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एक बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने साफ कहा है कि आगामी चुनावों में एनडीए की सत्ता में वापसी नहीं होगी। साथ ही उन्होंने दावा किया कि नवंबर के बाद नीतीश कुमार मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे और अगर जेडीयू को 25 से अधिक सीटें मिलती हैं, तो वे राजनीति छोड़ देंगे।
साल 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए (BJP और JDU के नेतृत्व में) ने 243 में से 125 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया था। इस चुनाव में भाजपा (BJP) ने अपने सहयोगी दल जेडीयू से बेहतर प्रदर्शन करते हुए 74 सीटें जीती थीं, जबकि जेडीयू (JDU) की स्थिति कमजोर रही और उसे मात्र 43 सीटें मिली थीं। अब प्रशांत किशोर ने बड़ी भविष्यवाणी करते हुए कहा है कि नीतीश कुमार नवंबर के बाद मुख्यमंत्री नहीं होंगे। बिहार में नवंबर के बाद नया मुख्यमंत्री होगा।

बिहार चुनाव को लेकर प्रशांत किशोर की 3 बड़ी भविष्यवाणियां
1. जद(यू) को 25 सीटों से ज्यादा नहीं मिलेंगी -और अगर हुईं, तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा
प्रशांत किशोर ने एक चैनल को दिए इंटरव्यू में साफ कहा है,
''जद(यू) को इस आगामी विधानसभा चुनाव में 25 सीटें भी नहीं मिलेंगी...अगर ऐसा हुआ तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा। मैंने बंगाल के वक्त भी ऐशा कहा था, फिर से कह रहा हूं, अगर नीतीश की पार्टी को 25 से ज्यादा सीटें मिल गई तो लिखकर कर रख लीजिए, मैं राजनीति छोड़ दूंगा।''
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशांत किशोर ने की 3 बड़ी भविष्यवाणी#PrashantKishor #fbreelsfypシ゚viralfbreelsfypシ゚viral #biharelection2025
Posted by PK for CM on Wednesday 2 July 2025
2. 'चुनाव के बाद नीतीश कुमार मुख्यमंत्री नहीं होंगे'
प्रशांत किशोर ने दूसरी बड़ी भविष्यवाणी में कहा,
''अगले विधानसभा चुनाव के बाद नीतीश कुमार मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे।मैं यह लिखकर दे सकता हूं। बिहार में नीतीश कुमार नवंबर के बाद मुख्यमंत्री नहीं होंगे। बिहार में नवंबर के बाद नया मुख्यमंत्री होगा। बिहार की मौजूदा जनता 'बदलाव' चाहती है।''
3. NDA सरकार नहीं बनेगी, लालू यादव अभी भी बिहार में बड़ा फैक्टर
प्रशांत किशोर ने कहा कि एनडीए सरकार इस बार सत्ता में नहीं आएगी। लालू प्रसाद यादव अभी भी बिहार की राजनीति में एक बड़ा फैक्टर हैं।
प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार की जनता पिछले 30-35 सालों से एक जैसी राजनीति और वही चेहरे देख रही है, और अब बदलाव की स्पष्ट मांग कर रही है। उनके अनुसार, हालिया लोकसभा चुनावों में एनडीए को 30 से ज्यादा सीटें इसीलिए मिलीं क्योंकि लालू यादव एक बड़ा राजनीतिक फैक्टर बने रहे। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में लोग अक्सर बीजेपी और जेडीयू को इसलिए वोट देते हैं ताकि लालू यादव की सत्ता में वापसी न हो।












Click it and Unblock the Notifications