Poll of Polls 2025: नीतीश या तेजस्वी? 10 एग्जिट पोल बिहार में किसकी बनवा रहे हैं सरकार, हो गया सब फाइनल!
Poll of Polls 2025 Bihar Election Result: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के एग्जिट पोल में इस बार एनडीए को स्पष्ट बहुमत के संकेत मिल रहे हैं। 10 एजेंसियों के पोल ऑफ पोल्स के मुताबिक, नीतीश कुमार और बीजेपी की जोड़ी एक बार फिर सत्ता में वापसी करती दिख रही है। आंकड़ों के अनुसार, एनडीए को 154 सीटें, जबकि महागठबंधन को सिर्फ 84 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं, अन्य दलों को 5 सीटें और प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी को 3 से 5 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है।
दिलचस्प बात यह है कि पिछले विधानसभा चुनाव में एनडीए ने 125 सीटें जीती थीं, जबकि महागठबंधन के खाते में 110 सीटें गई थीं। इस बार के रुझान बताते हैं कि एनडीए को करीब 29 सीटों का फायदा और महागठबंधन को 28 सीटों का नुकसान हो सकता है। अब सबकी निगाहें 14 नवंबर पर टिकी हैं, जब चुनाव आयोग आधिकारिक नतीजे जारी करेगा। अगर एग्जिट पोल सही साबित हुए, तो नीतीश कुमार की वापसी तय मानी जा रही है -वहीं महागठबंधन के लिए यह चुनाव झटका साबित हो सकता है।

राज्य की कुल 243 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में मतदान हुआ। पहले चरण में 121 सीटों पर 65 फीसदी वोटिंग, जबकि दूसरे और आखिरी चरण में रिकॉर्ड 67 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। इससे साफ है कि इस बार मतदाताओं का उत्साह चरम पर था और बंपर वोटिंग ने मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया।
10 एग्जिट पोल के पोल ऑफ पोल्स (Poll of Polls 2025 Bihar Election Result)
1. दैनिक भास्कर ने एग्जिट पोल
🔹 NDA (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन): 145-160 विधानसभा सीट
भारतीय जनता पार्टी (BJP): 72-82 विधानसभा सीट
जनता दल (यूनाइटेड) (JDU): 59-68 विधानसभा सीट
लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) [LJP(RV)]: 4-5 विधानसभा सीट
हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM): 4-5 विधानसभा सीट
🔹महागठबंधन (इंडिया ब्लॉक): 73-91 विधानसभा सीट
राष्ट्रीय जनता दल (RJD): 51-63 विधानसभा सीट
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC): 12-15 विधानसभा सीट
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन [CPI(ML)L]: 6-9 विधानसभा सीट
2. मैट्रिज-IANS
NDA (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन): 147-167
महागठबंधन (इंडिया ब्लॉक):70-90
अन्य: 0
3. P-MARQ
NDA (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन): 142-162
महागठबंधन (इंडिया ब्लॉक): 80-98
जनसुराज: 1-4
अन्य: 0-3
4. People's Insight
NDA (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन): 133-148
महागठबंधन (इंडिया ब्लॉक): 87-102
जनसुराज: 0-2
अन्य: 3-6
5. JVC एग्जिट पोल
NDA (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन): 135-150
महागठबंधन (इंडिया ब्लॉक): 88-103
जनसुराज: 0-1
अन्य: 3-6
6. Chanakya Strategies एग्जिट पोल
NDA (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन): 130-138
महागठबंधन (इंडिया ब्लॉक): 100-108
जनसुराज: 0-0
अन्य: 3-5
7. Peoples Pulse एग्जिट पोल
NDA (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन): 133-159
महागठबंधन (इंडिया ब्लॉक): 75-101
जनसुराज: 0-5
अन्य: 2-8
8. टाइम्स नाऊ एग्जिट पोल
NDA (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन): 143
महागठबंधन (इंडिया ब्लॉक): 95
जनसुराज: 0-5
अन्य: 5
9. न्यूज 24 एग्जिट पोल
NDA (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन): 133-159
महागठबंधन (इंडिया ब्लॉक): 71-101
जनसुराज-0-5
अन्य: 2-8
10. न्यूज 18 एग्जिट पोल
NDA (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन): 140-150
महागठबंधन (इंडिया ब्लॉक): 85-95
अन्य: 5-5
ज्यादातर एग्जिट पोल में BJP को सबसे ज्यादा सीटें
- इस बार बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के एग्जिट पोल के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) सबसे आगे नजर आ रही है। छह प्रमुख एजेंसियों के सर्वे के अनुसार, बीजेपी को सबसे ज्यादा सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।
- दैनिक भास्कर के एग्जिट पोल के मुताबिक, बीजेपी को 72 से 82 सीटें, जबकि उसके सहयोगी जेडीयू को 59 से 68 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं महागठबंधन के सबसे बड़े घटक आरजेडी को 51 से 63 सीटें और कांग्रेस को 12 से 15 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है।
- मेट्रिक्स IANS सर्वे के मुताबिक बीजेपी को 65 से 73, जेडीयू को 67 से 75, आरजेडी को 53 से 58 और कांग्रेस को 10 से 12 सीटें मिल सकती हैं।
- चाणक्य स्टैटिस्टिक्स ने बीजेपी को 70 से 75 सीटें, जेडीयू को 52 से 57, आरजेडी को 75 से 80, और कांग्रेस को 17 से 23 सीटें मिलने का अनुमान दिया है।
- TIF रिसर्च के अनुसार बीजेपी और जेडीयू दोनों को 64 से 71 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि आरजेडी को 61 से 73 और कांग्रेस को 9 से 13 सीटें मिल सकती हैं।
- पोलस्ट्रेट के सर्वे में बीजेपी को 68 से 72, जेडीयू को 55 से 60, आरजेडी को 65 से 72, और कांग्रेस को 9 से 13 सीटों के बीच बताया गया है।
- वहीं पोल डायरी के अनुसार बीजेपी को सबसे ज्यादा 87 से 95 सीटें, जेडीयू को 81 से 89, आरजेडी को 20 से 27, और कांग्रेस को सिर्फ 4 से 8 सीटें मिलने का अनुमान है।
- इन सभी सर्वे का औसत देखें तो "पोल ऑफ पोल्स" में बीजेपी को करीब 75 सीटें, जेडीयू को 67, आरजेडी को 58, और कांग्रेस को सिर्फ 12 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।
- यानी कुल मिलाकर, इस बार के एग्जिट पोल्स के मुताबिक बिहार में बीजेपी का प्रदर्शन बाकी सभी दलों से बेहतर रहने की उम्मीद है।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications