Bihar Politics: प्रशांत किशोर ने क्यों कहा- लालू यादव अच्छे पिता का धर्म निभा रहे हैं, और आप?

Prashant Kishore Statement On RJD Leader Lalu Yadav: बिहार में आगामी चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। पक्ष-विपक्ष की सियासी बयानबाज़ी के बीच चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने भी केंद्र की भाजपा सरकार और राज्य की महागठबंधन सरकार पर निशाना साधा है।

प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में चार मुद्दों पर ही मतदान होता रहा है। जाति, धर्म, पाकिस्तान और लालू के अपराध वाला शासनकाल नहीं आये। वहीं उन्होंने जनता से मुख़ातिब होते हुए कहा कि आप लालू यादव और नरेंद्र मोदी का चेहरा देखकर मतदान नहीं करें।

Politics: Why did Prashant Kishore say- Lalu Yadav is fulfilling the duty of a good father, and you?

बिहार के लोग राजद के डर से बीजेपी को वोट देते हैं, और नरेंद्र मोदी (भाजपा) के डर से राजद के पक्ष में वोट करते हैं। आप लोग वोट करने से पहले अपने बच्चों का चेहरा देखते हुए उनके भविष्य के बारे में सोच कर वोट दें।

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को देखें, वह नौवीं कक्षा फ़ेल बेटे को बिहार का CM बनाना चाहतें है। लालू यादव का बेटा 9वीं क्लास भी पास नहीं है, इसके बाद भी उन्हें अपने बेटे को सीएम बनाने की चिंता है। अच्छी सोच है, वह एक अच्छे पिता होना का धर्म निभा रहे हैं लेकिन आप क्यों सोए हुए हैं?

बिहार की जनता अपने बच्चों की अच्छी शिक्षा, भविष्य, रोज़गार और प्रदेश के विकास के लिए मतदान नहीं करती है। यह वजह है कि हम बिहारियों की हालत बद से बदतर होती जा रही है। आपके बच्चे बीए, एमए पास करने के बाद चपरासी की नौकरी भी नहीं हासिल कर पा रहे हैं।

आपको भी अपने बच्चों की चिंता होनी चाहिए, अपने बच्चों के भविष्य के लिए जब तक आप होंगे। बच्चों के हित में सोचकर वोट नहीं करेंगे, तब तक कोई भी नेता आपकी मदद के लिए आगे नहीं आएगा। वहीं प्रशांत किशोर ने सीएम नीतीश कुमार पर भी जमकर निशाना साधा।

प्रशांत किशोर ने कहा कि आने वाले दिनों में नीतीश कुमार सूपड़ा साफ होने वाला है। वह तो पेंडुलम की तरह कब लालटेन और कब कमल पर लटककर कुर्सी बचाएंगे, इसकी कोई गारंटी नहीं है। जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अपने मताधिकार का सही इस्तेमाल करें, ताकि अपने बच्चे और प्रदेश की तस्वीर सुधार सकें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+